फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Travelers coming from Britain are still corona infected after two weeks

नया कोरोना स्ट्रेन: ब्रिटेन से आने वाले यात्री दो सप्ताह बाद भी मिल रहे संक्रमित

Fri, 25 Dec 2020 07:27 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 25 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Travelers coming from Britain are still corona infected after two weeks
new Corona strain - फोटो : iStock

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप मिलने और इसके चलते भारत वापस आने वाले लोगों में अब संक्रमण तेजी से मिलने लगा है। पिछले 3 दिन में ही दो दर्जन से ज्यादा यात्री अलग-अलग हवाई अड्डे पर जांच में संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


25 नवंबर से अब तक भारत आए सभी लोगों की हो रही जांच, 50 मामले आए सामने
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में अब तक 50 ऐसे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जो 2 सप्ताह पहले भारत आए हैं। जबकि 21 से 23 दिसंबर के बीच मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या इनसे अलग है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर अब तक 80 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिनके जीनोम सीक्वेंसिंगके लिए सैंपल अलग-अलग लैब में भेजे गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में 25 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक भारत आए सभी लोगों की जांच को अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि दो सप्ताह पहले जो लोग ब्रिटेन से वापस आए हैं और अलग-अलग महानगरों से अपने घर तक पहुंचे हैं। वह भी अब संक्रमित मिलने लगे हैं।

ताजा उदाहरण महाराष्ट्र के नागपुर और चेन्नई का है जहां दो छात्र भारत वापस आने के ठीक 16 दिन बाद संक्रमित मिले हैं जबकि कोरोना संक्रमण को लेकर आइसोलेशन की अवधि 14 दिन ही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां तक बताया है कि आइसोलेशन की अवधि से ज्यादा दिन बाद संक्रमित मिलने से आशंका है कि यह लोग नए स्ट्रेन से ग्रस्त हो सकते हैं क्योंकि ब्रिटेन में मिलने वाला नया स्ट्रेन 28 दिन तक इंसानी शरीर में रह सकता है।

सीसीएमबी में शुरू हुई जीनोम सीक्वेंसिंग
हैदराबाद स्थित सीसीएमबी के निदेशक डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि उनके यहां ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग शुरू हो चुकी है तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित कई राज्यों से सैंपल पहुंच रहे हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में समय ज्यादा लगने की वजह से अभी तक परिणाम पता नहीं चले हैं।  

नागपुर लौटे युवक में कोरोना के नए रूप का संदेह
ब्रिटेन से 29 नवंबर को नागपुर लौटे एक 28 वर्षीय युवक में ब्रिटेन वाले कोरोना के नए स्ट्रेन की मौजूदगी का संदेह है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नागपुर के अधीक्षक डॉ. अविनाश गवांदे ने बताया कि युवक में 15 दिसंबर को संक्रमण की पुष्टि हुई है। एयरपोर्ट पर उसकी जांच हुई थी जिससे उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

सात दिन बाद युवक में लक्षण दिखाई दिए और उसको सुनने की क्षमता प्रभावित होने लगी युवक के साथ उसके परिवार के लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। युवक का स्ट्रेन सैंपल पुणे भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसमें ब्रिटेन वाला स्ट्रेन है कि नहीं।

वहीं, तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जय राधाकृष्णन ने बताया कि राज्य में ब्रिटेन से लौटे कोरोना संक्रमित हो काम सैंपल जीनोमिक विश्लेषण के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी भेजा गया है। अगले सप्ताह या 28 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट आएगी। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि देश में बैठे में मिला कोरोना वायरस स्ट्रेन आया है या नहीं।

ब्रिटेन के नौ क्रू मेंबर में मिला वायरस
ब्रिटेन से या ब्रिटेन होकर 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच तमिलनाडु लौटे 2724 लोग निगरानी में हैं। एक विदेशी युवा में संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसका इलाज किंग्स इंस्टीट्यूट में चल रहा है।

युवक के साथ दिल्ली, चेन्नई और कनेक्टिंग फ्लाइट में मौजूद 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। अन्य 70 लोगों को जांच कराने को कहा है। वहीं, ब्रिटेन से आए एक कार्गो विमान के नौ क्रू मेंबर्स में वायरस मिला है। संदेह है कि इनमें नया स्ट्रेन हो सकता है।

गोवा पहुंचे 11 संक्रमित
ब्रिटेन से 9 दिसंबर के बाद गोवा लौटे 11 यात्रियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री राणे ने बताया कि 979 लोगों की जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ब्रिटेन व यूएई से गोवा आए 602 लोगों की तलाश में जुट गया है।


दिल्ली में अलग वार्ड
ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां से लौटने वालों के लिए दिल्ली सरकार ने अलग व्यवस्था की है। लोकनायक अस्पताल में ब्रिटेन से पिछले 4 सप्ताह में भारत आने वालों के लिए अलग आइसोलेशन यूनिट तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed