फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trans-Provincial issue heats up again in Maharashtra CM asks police to collect details of people from UP-Bihar

महाराष्ट्र: फिर गरमाया परप्रांतीयों का मुद्दा, सीएम ने पुलिस को यूपी-बिहार के लोगों का ब्योरा जुटाने को कहा 

Wed, 15 Sep 2021 03:22 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 15 Sep 2021 03:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ठाकरे ने सोमवार को बैठक में निर्देश दिया था कि राज्य में आने वाले परप्रांतीयों का रिकॉर्ड रखा जाए। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस निर्देश की आलोचना की है और  सीएम के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Trans-Provincial issue heats up again in Maharashtra CM asks police to collect details of people from UP-Bihar
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media

विस्तार

महाराष्ट्र में एक बार फिर परप्रांतीयों के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई साकीनाका निर्भया कांड के बाद राज्य में यूपी-बिहार व अन्य राज्यों से आने वालों लोगों का ब्योरा जुटाने के लिए कहा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री के इस निर्देश की आलोचना की है। सीएम के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने सोमवार को बैठक में निर्देश दिया था कि राज्य में आने वाले परप्रांतीयों का रिकॉर्ड रखा जाए। उनके आने-जाने से लेकर रहने और काम करने के स्थान की भी निगरानी रखी जाए। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे भी ये मांगें कर रहे हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि क्या महाराष्ट्र के लोग इस तरह का अपराध नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध विशेष को लेकर किसी एक समाज को लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन


मुंबई भाजपा प्रभारी व विधायक अतुल भातखलकर ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कांदिवली पूर्व के समतानगर पुलिस स्टेशन में धारा 153 (ए) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस तरह के निर्देश से सूबे में स्थानीय बनाम परप्रांतीयों के बीच द्वेष बढ़ेगा। कई लोगों को लगेगा कि महाराष्ट्र में परप्रांतीयों के कारण दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। इससे परप्रांतीय भयभीत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में सात महीने में 550 महिलाएं हुई दुष्कर्म की शिकार
अतुल भातखलकर ने कहा कि शिवसेना के छह से ज्यादा पदाधिकारियों पर दुष्कर्म का आरोप है। बीते सात महीने में मुंबई में 550 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुई हैं, जिसमें 323 नाबालिग हैं। उद्धव ठाकरे सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि इसमें कितने आरोपी परप्रांतीय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed