फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train tickets are still available in festive season, book tickets as early as possible

नवरात्रि, दशहरा-दिवाली जैसे त्योहारों के बावजूद खाली हैं इन ट्रेनों में सीटें, जल्द कराएं बुकिंग

Tue, 01 Oct 2019 08:41 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 01 Oct 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
Train tickets are still available in festive season, book tickets as early as possible
new delhi railway station ndls

नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और उसके बाद गोवर्धनपूजा-भैयादूज-छठ जैसे त्योहारों वाले इस सीजन में ट्रेनों में टिकटों को लेकर काफी मारामारी रहती है। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिलता और कहीं आने-जाने में बड़ी परेशानी होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। नई दिल्ली से वैष्णो धाम कटड़ा जाने वाली ट्रेनों के साथ-साथ लखनऊ और भोपाल जैसे कई प्रमुख रुट की स्पेशल ट्रेनों में अभी भी काफी सीटें खाली हैं। अगर आप इन रुट्स पर कहीं जाना चाहते हैं, तो इस पीक सीजन में भी आपको कंफर्म टिकट मिल सकता है। 

विज्ञापन

 

खाली ट्रेनों में वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों में दो अक्टूबर से लेकर दिवाली वाले दिन यानी 27 अक्टूबर तक भी सीटें खाली हैं। सीटों की ये उपलब्धता स्पेशल ट्रेनें चलाने और कटड़ा रुट पर वंदेभारत ट्रेन चलाने के चलते उपलब्ध हुई हैं।  

विज्ञापन


उत्तर रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, बठिंडा-वाराणसी स्पेशल, हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ स्पेशल, लखनऊ-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-लखनऊ स्पेशल, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी स्पेशल, नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल, चंडीगढ-गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन-पुणे स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल, दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल, दिल्ली-छपरा स्पेशल और आनंद विहार टर्मिनल-गया स्पेशल ट्रेनों में काफी सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें तुरंत बुकिंग कर कन्फर्म टिकट पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed