फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   train side collision with a truck at Kandivali Borivali line in Mumbai

मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया ट्रक, ड्राइवर गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 04:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 20 Jul 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
train side collision with a truck at Kandivali Borivali line in Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : shutterstock

मुंबई महानगर के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर एक ट्रक बांद्रा टर्मिनस से अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। पश्चिमी रेलवे ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है और वाहन को भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

रेलवे ने बताया कि संबंधित विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। जूनियर प्रशासनिक ग्रेड स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच का आदेश दिया गया है घटना के चलते ट्रेन लगभग 45 मिनट तक हादसे वाली जगह पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब 12.30 बजे उस समय हुई जब निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक पटरी के पास खड़ा था। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा, डाउन (अमृतसर जा रही) पश्चिम एक्सप्रेस ने कांदिवली में पांचवीं रेल लाइन पर डंपर को टक्कर मार दी। 


घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। सूत्रों ने बताया कि टक्कर के चलते ट्रेन के इंजन में एक तरफ थोड़ी खरोंच आ गई और डंपर तथा रेलवे परिसर को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। करीब 45 मिनट खड़े रहने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed