{"_id":"607888648ebc3ec4ab1a7633","slug":"train-services-restored-to-70-percent-of-pre-covid-levels","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट : ट्रेन सेवाओं को कोविड-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक बहाल किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट : ट्रेन सेवाओं को कोविड-पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक बहाल किया गया
Fri, 16 Apr 2021 12:09 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:09 AM IST
सार
- रेलवे ने अगले दो सप्ताह में 133 अतिरिक्त ट्रेनों - 88 ग्रीष्मकालीन विशेष और 45 त्योहार विशेष- ट्रेनों को शुरू करने योजना बनाई है।
विज्ञापन
indian railway
- फोटो : social media
विस्तार
रेलवे ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बड़े शहरों से अपने गृहनगरों में जाने के लिए प्रवासी श्रमिकों की भीड़ की खबरों के बीच अपनी ट्रेन सेवाओं को कोविड से पूर्व स्तर के 70 प्रतिशत तक बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रेलवे ने अगले दो सप्ताह में 133 अतिरिक्त ट्रेनों - 88 ग्रीष्मकालीन विशेष और 45 त्योहार विशेष- ट्रेनों को शुरू करने योजना बनाई है। बुधवार तक, रेलवे ने साप्ताहिक सहित 9,622 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
रेलवे 5,387 उपनगरीय रेलगाड़ियां (कोविड पूर्व समय की 92 प्रतिशत) चला रहा है, जिसमें मध्य रेलवे क्षेत्र में अधिकतम सेवाएं संचालित होती हैं, जिसके तहत मुंबई और पुणे आते हैं। इस समय 82 फीसदी मेल एक्सप्रेस और 25 फीसदी लोकल ट्रेनें संचालित हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर, पटना, दरभंगा, वाराणसी, गुवाहाटी, बरौनी, प्रयागराज, बोकारो, रांची और लखनऊ जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों में भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।