{"_id":"5b62aff74f1c1b54208b6850","slug":"train-bogie-and-engine-derailed-at-howrah-railway-station-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन, कोई हताहत नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी ट्रेन, कोई हताहत नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन पर आज सुबह प्रवेश करते ही 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस का इंजन और एक खाली रैक का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इससे दक्षिण पूर्वी रेलवे की ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
एसईआर के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। टिटलागढ़ जाने के लिए यह खाली ट्रेन स्टेशन की ओर आ रही थी। सुबह छह बजे ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्प्लेक्स के तीन प्लेटफॉर्म बंद हो गये।
विज्ञापन
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि हादसे के कारण कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का समय पुनर्निधारित किया गया, कुछ के मार्ग बदले गए और कुछ लोकल ईएमयू ट्रेन को रद्द कर दिया गया। 12821 धौली एक्सप्रेस और 12871 इस्पात एक्सप्रेस का समय पुनर्निधारित किया गया है।
विज्ञापन