फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRAI Recommends Using Mobile And Internet During Air Travel

हवाई यात्रा के दौरान कर सकेंगे मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग,TRAI ने की सिफारिश

Sat, 20 Jan 2018 10:08 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
 TRAI Recommends Using Mobile And Internet During Air Travel

देश में हवाई यात्रा करने वाले लोगों को एक बड़ी राहत मिलने वाली है। जल्द ही हवाई यात्रा के दौरान भी उन्हें मोबाइल और इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सकता है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने शुक्रवार को इसकी सिफारिश की है। 

विज्ञापन


इस सेवा को लाभ सैटेलाइट और टेरेस्ट्रियल दोनों ही नेटवर्क पर मिलेगा। ‘इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी’ (आईएफसी) पर दी गई अपनी सिफारिश में ट्राई ने कहा कि भारतीय हवाई क्षेत्र में ‘आईएफसी के लिए प्राधिकरण इंटरनेट और विमान में मोबाइल संचार (एमसीए) के लिए सिफारिश कर रही है। 
विज्ञापन


दरअसल दूरसंचार विभाग ने 10 अगस्त, 2017 को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) से आवाज, डेटा और वीडियो सेवाएं पेश करने के संदर्भ में राय मांगी थी। इस सेवा का लाभ भारतीय वायु क्षेत्र में घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और भारतीय क्षेत्र की सीमा से गुजरने वाली विमानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई ने कहा कि अगर कोई हानिकारक हस्तक्षेप नहीं होता है तो मोबाइल सेवाओं के लिए विमानन केबिन में प्रौद्योगिकी और आवृत्तियों के उपयोग के मामले में आईएफसी सेवा प्रदाताओं के लिए लचीलापन होना चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो। वहीं ट्राई ने अपनी सिफारिश में भारतीय सीमा क्षेत्र में तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक ही इस सेवा का लाभ देने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed