{"_id":"5b97903f867a557fed5e8bd6","slug":"traffic-police-personnel-in-odisha-controls-traffic-by-his-dance-moves","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस मूव्स के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं प्रताप चंद, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डांस मूव्स के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं प्रताप चंद, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Tue, 11 Sep 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के भुवनेश्वर में एक 33 वर्षीय होमगार्ड प्रताप चंद को ट्रैफिक पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात किया गया है। इस दौरान वह खास तरीके से ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहे हैं। वह ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग तरह के डांस मूव्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH: Pratap Chandra Khandwal, a 33-year-old home guard who is currently deployed as traffic police personnel in #Odisha's Bhubaneswar controls traffic by his dance moves. pic.twitter.com/BniV7svk6M
— ANI (@ANI) September 11, 2018विज्ञापन
प्रताप चंद का कहना है कि 'मैं अपने डांस मूव्स से मैसेज देता हूं। लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं, लेकिन मेरे स्टाइल से लोग आकर्षित होते हैं और नियमों का पालन करना शुरू कर देते हैं।'
विज्ञापन
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ग्रीन सिग्नल होता है तो प्रताप चंद अपने ही अनोखे अंदाज में लोगों को निकलने का इशारा करते हैं। वहीं जब रेड सिग्नल होता है तो वह डांस करते हुए लोगों को रुकने के लिए बोलते हैं। जब वह डांस करते हैं तो लोग सिग्नल तोड़ने की बजाय रुक जाते हैं और उनका डांस देखने लगते हैं।