फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Traffic jam due to alligators on the road watch video here and have some entertainment

घड़ियालों के सड़क पार करने से लगा ट्रैफिक जाम, सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 25 Jul 2020 10:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 25 Jul 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to alligators on the road watch video here and have some entertainment
सड़क पर चलता घड़ियाल - फोटो : social media

सड़क पर आपने कार चलती देखी होगी जो काफी सामान्य बात है। सड़क पर कार, बाइक, साइकिल, रिक्शा यही सब चलते दिखाई देते हैं। अक्सर आपने सड़क पर ज्यादा गाड़ियों की वजह से जाम लगते देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने देखा कि घड़ियालों के झुंड की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया हो। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने घड़ियालों के सड़क पार करने का वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर आप भी अचम्भे में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तीन घड़ियाल सड़क पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने एक विशेष दूरी के साथ इन तीनों घड़ियालों की सुस्त चाल की रिकॉर्डिंग की है और अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे खूब शेयर किया है। यहां आप ये वीडियो देख सकते हैं कि कैसे ये तीन घड़ियाल बड़े आराम से सड़क को पार कर रहे हैं और इसकी वजह से सड़क पर कैसे जाम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वीडियो को अबतक 16,000 से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और चार हजार से ज्यादा लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं। एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया है कि ये घड़ियालों का ट्रैफिक जाम है, दूसरे यूजर ने लिखा- वाह, ट्रैफिक जाम करने का क्या अनोखा तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed