फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tractor parade will be held after republic day parade on Rajpath

किसान आंदोलन: राजपथ पर परेड के बाद होगी ट्रैक्टर परेड

Sun, 24 Jan 2021 04:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor parade will be held after republic day parade on Rajpath
ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला

किसान संगठनों का कहना है कि ट्रैक्टर परेड राजपथ पर होने वाली परेड समाप्त होने पर दोपहर 12 बजे बाद होगी। किसान नेता कीर्ति सिंह ने बताया कि परेड की तैयारियों की निगरानी के लिए एक केंद्रीय कमेटी बनाई है। संयुक्त किसान मोर्च के वरिष्ठ नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पुलिस के साथ बैठक के बाद कहा कि दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


गाजीपुर, टीकरी और सिंघु बॉर्डर से एक साथ ट्रैक्टर परेड शुरू होगी, हालांकि अभी रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता अंतिम दौर में हैं। कुछ रूट पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


दो लाख ट्रैक्टरों के परेड में शामिल होने का दावा
परेड में दो लाख ट्रैक्टर शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके मद्देनजर 2500 वॉलंटियर्स की तैनाती की गई है, जो ट्रैक्टर परेड के दौरान यातायात संबंधी व्यवस्था देखेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ती है तो वॉलंटियर्स की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। करीब एक लाख ट्रैक्टर पंजाब से आएंगे। ट्रैक्टर परेड के साथ-साथ 40 एंबुलेंस भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर परेड के बाद लेंगे अगला निर्णय
किसान नेताओं का कहना है कि अभी उनका पूरा ध्यान ट्रैक्टर परेड पर है। इसके बाद आंदोलन के अगले कदम पर निर्णय लेंगे। उधर, किसान नेता गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हम सभी कानूनों की वापसी चाहते हैं। शुरू से ही यही मांग रही है। इससे कम पर कोई समझौता नहीं करना चाहते।

उन्होंने कहा कि, अभी किसानों का फोकस ट्रैक्टर परेड पर है। अगले कदम क्या होगा इसके बारे में ट्रैक्टर परेड के बाद सोचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed