{"_id":"5d1e79da8ebc3e3cb5446fc3","slug":"tourists-will-be-able-to-complain-to-the-government-on-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही ट्विटर पर सरकार से शिकायत कर पाएंगे पर्यटक, तत्काल मिलेगा समाधान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल्द ही ट्विटर पर सरकार से शिकायत कर पाएंगे पर्यटक, तत्काल मिलेगा समाधान
Fri, 05 Jul 2019 03:42 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय भी विदेश मंत्रालय की तर्ज पर ट्विटर के जरिए पर्यटकों की समस्याओं का समाधान करेगा। पर्यटन मंत्रालय के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके लिए पूरी तरह शिकायतों के लिए ही समर्पित ट्विटर हैंडल लांच करने की योजना बनाई गई है, जिस पर पर्यटकों के समस्या ट्वीट करने पर तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह सुविधा खासतौर पर विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रख शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस सप्ताह की शुरुआत में ट्विटर के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में मंत्री ने पर्यटकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए पर्यटन मंत्रालय का एक समर्पित तंत्र अपनी सोशल साइट पर बनाने का आग्रह ट्विटर के अधिकारियों से किया था। सूत्रों का कहना है कि पर्यटन मंत्री विदेश मंत्रालय की तरफ से 2016 में शुरू की गई ट्विटर सेवा सर्विस का हूबहू मॉडल अपने मंत्रालय में भी लागू करना चाहते हैं।
इसका मकसद अपने शिकायत निवारण तंत्र को केंद्रित और त्वरित कार्रवाई वाला बनाना है। इसके लिए मंत्रालय ट्विटर की सलाह पर खास सेल भी गठित कर रहा है, जो पूरी तरह ट्विटर हैंडल के जरिए आने वाली शिकायतों को तय समय में निपटाने के लिए समर्पित होगा। फिलहाल पर्यटकों को मंत्रालय के टोल फ्री फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करानी पड़ती है, जो 24 घंटे काम करता है।

ट्विटर पर बेहद सक्रिय रही है मोदी सरकार
बता दें कि अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ट्विटर पर लोगों की शिकायतों का समाधान करने में बेहद सक्रिय रही थी। रेलवे को अपने ट्विटर हैंडल पर यात्रियों की बहुत सारी शिकायतें मिलती हैं, जो डिविजनल रेलवे मैनेजरों और पब्लिक रिलेशन अधिकारियों द्वारा निस्तारित की जाती हैं। इसी तरह सुषमा स्वराज भी विदेश मंत्री रहते हुए ट्विटर पर जमकर शिकायतें निपटाती थीं। इस परपंरा को वर्तमान विदेश मंत्री जयशंकर भी आगे बढ़ा रहे हैं।
इसलिए पड़ी है जरूरत
1.05 करोड़ विदेशी पर्यटक आए थे 2018 में भारत
5.2 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी विदेशी पर्यटकों की संख्या में
1.94 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा मिली थी इससे देश को
9.6 फीसदी बढ़ोतरी थी यह विदेशी पर्यटकों से मिलने वाली विदेशी मुद्रा में