फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tourism ministry allocation in the budget decreased by 19 percent, industry man disappointed

बजट में पर्यटन मंत्रालय का आवंटन 19 प्रतिशत घटा, उद्योग जगत निराश

Tue, 02 Feb 2021 03:02 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Feb 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
Tourism ministry allocation in the budget decreased by 19 percent, industry man disappointed
पर्यटन - फोटो : pixabay

पर्यटन मंत्रालय का बजटीय आवंटन अगले वित्त वर्ष के लिए 2,500 करोड़ रुपये से घटा कर 2026.77 करोड़ रुपये कर दिया गया है। महामारी के कारण भारी नुकसान का सामना कर रहे उद्योग ने इस पर निराशा जताई है। इससे पहले मंत्रालय के लिए संशोधित अनुमान 1,260 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


महामारी संकट के कारण न केवल विदेशी पर्यटकों का आगमन प्रभावित हुआ बल्कि देश के घरेलू पर्यटकों की संख्या में भी खासी कमी दर्ज की गयी। ऐसे में बजट में पर्यटकों को आकर्षित करने की खातिर प्रचार पर जोर दिया गया है। प्रचार के लिए आवंटित 668.72 करोड़ रुपये में से 524.02 करोड़ रुपये विदेशी बाजारों के लिए और 144.70 करोड़ रुपये घरेलू पर्यटकों के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन


भारत के पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राष्ट्रीय संघों के नीति महासंघ एफएआईटीएच ने कहा कि बजट में तत्काल प्रत्यक्ष समर्थन की कमी ने भारतीय यात्रा और पर्यटन उद्योग को निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएआईटीएच के अध्यक्ष नकुल आनंद ने एक बयान में कहा कि बजटीय घोषणा में पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पर्यटन, यात्रा और आतिथ्य उद्योग सदी के सबसे गंभीर संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के लिए कम से कम 2,500 करोड़ रुपये के कोष की आवश्यकता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed