{"_id":"59e17e164f1c1b97678b5a24","slug":"tourism-minister-kj-alphons-says-centre-does-not-dictate-food-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री बोले- केंद्र सरकार तय नहीं करेगी लोग क्या खाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पर्यटन मंत्री बोले- केंद्र सरकार तय नहीं करेगी लोग क्या खाएं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
केजे अल्फोंस, पर्यटन मंत्री
- फोटो : ANI
हाल में केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुए केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने कुछ दिनों पहले बीफ खाने को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने विदेशी पर्यटकों को सलाह दी थी कि अगर आप भारत आ रहे हैं तो अपने देश में बीफ खाकर आएं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही बयान पर यू टर्न मारा है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने खाने पीने पर केंद्र सरकार के रुख का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह बात साफ-साफ कह चुकी है कि हर व्यक्ति स्वतंत्र है, उसे जो खाना है खा सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भी ये बात कई बार कह चुकी है।
विज्ञापन
अल्फोंस ने बताया कि केंद्र सरकार यह कभी तय नहीं करेगी कौन क्या खाए और क्या नहीं। इन विषयों पर हम पहले भी कई बार बात कर चुके हैं। हालांकि कई बार केंद्रीय मीडिया कुछ बयानों को गलत समझ बैठती है, लेकिन यह महज एक गलतफहमी होती है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर कोई अपनी पसंद का खाना खाने को आजाद है, किसी क्या खाना है ये राज्य खुद तय करें।
विज्ञापन
पढ़ें: तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक है भारत
उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर इस बात को दोहराता हूं कि केंद्र सरकार यह तय नहीं करेगी कि कौन क्या खाएगा, ये राज्य और वहां के लोग तय करेंगे। गौरतलब है कि 8 सितंबर को एक सवाल के जवाब ने अल्फोंस ने कहा था कि विदेशी पर्यटक अपने देश में बीफ खा सकते हैं, तो भारत आने से पहले वे वहीं गोमांस खाकर आएं।
साथ ही इस मौके पर उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बीफ खाने के बयान का समर्थन किया था। अल्फोंस ने कहा था कि केरल के लोग बीफ खा सकते हैं।