{"_id":"5c0d980abdec2241b95b375f","slug":"top-news-stories-of-december-10-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विरोधी मोर्चे 'महागठबंधन' पर चर्चा के लिए आज विपक्ष के नेताओं की बैठक
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जा रहे पांच राज्यों के चुनावों के संभावित परिणाम से भाजपा विरोधी विपक्षी दलों में उत्साह भर गया है। इन दलों ने अब फाइनल यानी लोकसभा चुनाव-2019 में भगवा पार्टी को पटकनी देने के लिए एकजुटता बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए टीडीपी अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के बुलावे पर सोमवार को शीर्ष विपक्षी नेता यहां मिलकर भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन पर चर्चा करेंगे। विस्तार से पढ़ें
विज्ञापन
मिशेल के बाद अब माल्या की बारी, अहम सुनवाई आज
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का भी प्रत्यर्पण जल्द हो सकता है। सोमवार को ब्रिटेन की एक अदालत उसके भारत प्रत्यर्पण पर अपना फैसला सुना सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले दोनों सदन में सुगम कामकाज के लिए सहमति बनाने के लिहाज से सरकार ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा परंपरागत रूप से संसद सत्र की शुरूआत की पूर्वसंध्या पर होने वाली बैठक में सामान्य तौर पर प्रधानमंत्री सरकार का एजेंडा बताते हैं और सरकारी कामकाज के लिए विपक्ष का समर्थन मांगते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
ताज का दीदार आज से महंगा, मुख्य गुंबद की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट
पर्यटकों के लिए ताजमहल का दीदार सोमवार से महंगा हो जाएगा। अब ताज के मुख्य गुंबद की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। इसके चलते भारतीय पर्यटकों को अब संपूर्ण ताज दर्शन के लिए 250 रुपये और विदेशियों को 1300 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अभी तक भारतीयों को 50 रुपये और विदेशियों को 1100 रुपये में मुख्य गुंबद समेत पूरा ताज दिखाया जाता था। विस्तार से पढ़ें