आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान लागू किया जाने वाला यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। आज सुबह से कार्यक्रम खत्म होने तक देहरादून-हरिद्वार के बीच भारी वाहन नहीं दौड़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
केरल बाढ़: पानी में बह रहे शव, पीएम मोदी ने की 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में बाढ़ की विभीषिका की समीक्षा करने के बाद केरल को तत्काल 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। पीएमओ ने एक बयान में बताया कि मोदी ने सभी मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से भी देने की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर-
आज से शुरू होगा पवित्र हज, मक्का में जुटे 16 लाख से ज्यादा मुस्लिम श्रद्धालु
दुनियाभर के मुस्लिम श्रद्धालु रविवार से शुरू हो रही वार्षिक हज यात्रा के लिए मक्का शहर में इकट्ठा हो चुके हैं। सऊदी अरब प्रशासन के मुताबिक, 16 लाख से ज्यादा लोग हज के लिए पवित्र शहर पहुंच चुके हैं। मक्का पहुंचने के बाद कई यात्रियों ने काबा के प्रार्थना स्थल पर प्रार्थना की।
पढ़ें पूरी खबर-
एशियन गेम्स 2018: इन खेलों में चुनौतियों से होगा आगाज, जाने पहले दिन का पूरा कार्यक्रम
कॉमनवेल्थ गेम्स में मिली सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने 18वें एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की चुनौती है। पूरे देश को उम्मीद है कि चार साल में एक बार होने वाले इन एशियाई खेलों में उतरने वाले भारत के 572 खिलाड़ी उस सफलता को दोहराएंगे और इन खेलें में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
ENGvIND: पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर 307/6, विराट-रहाणे ने खेली शानदार पारी
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 87 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए।
पढ़ें पूरी खबर-