फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7 April 2022

अब तक की बड़ी खबरें: इमरान पर आज फैसला? सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर, पढ़ें बड़ी खबरें यहां एक क्लिक पर

Thu, 07 Apr 2022 03:25 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

बरेली में सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चला है तो बिहार में एमएलसी के परिणाम से सियासी गहमा-गहमी तेज है। वहीं पाकिस्तान में इमरान खान पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है। खेल जगत की बात करें तो आज आईपीएल में पहली बार लखनऊ और दिल्ली की टीमें आपस में भिडेंगी। महंगाई से परेशान लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल पर कुछ राहत की उम्मीद नजर आ रही है। ऐसी ही देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन की बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
शहजिल इस्लाम का पेट्रोल तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
बरेली विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को परसाखेड़ा में सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बीडीए के मुताबिक पेट्रोल पंप का मानचित्र पास नहीं है। नोटिस देकर मानचित्र मांगा गया था। लेकिन अब तक कागज उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली में पूछताछ कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूछताछ जम्मू कश्मीर बैंक केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर है। यहां पढ़ें क्या है मामला...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए को जीत जरूर मिली लेकिन राजद ने जदयू को पछाड़कर दूसरे स्थान पर  कब्जा कर लिया। वहीं भाजपा पहले स्थान पर है। यहां पढ़ें हर सीट की जानकारी...
 

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
इमरान खान - फोटो : पीटीआई
पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल लगातार जारी है। कार्यवाहक प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ जहां विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है वहीं अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत संभव। - फोटो : अमर उजाला
महंगाई की मार झेल रही देश की जनता पर हर रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने और भी बोझ डाल दिया है। हालात ये हैं कि 17 दिनों में 14 बार इनकी कीमतों में इजाफा किया जा चुका है। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आम जनता को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है। यहां पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का 15वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें आईपीएल में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 7  April 2022
पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान पर बड़ा बयान दिया है। हजारों लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि भारत में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना अब बंद कर देना चाहिए। यहां पढ़ें गायिका ने और क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed