फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022

अब तक की बड़ी खबरें: मंगलवार को राहुल जाएंगे मूसा, ओवैसी की मांग- नुपुर शर्मा हो फौरन गिरफ्तार, एक क्लिक कर पढ़ें अहम खबरें

Mon, 06 Jun 2022 03:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 06 Jun 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

मंगलवार को राहुल गांधी मूसेवाला के परिवार से करेंगे मुलाकात। ओवैसी की मांग- नुपुर शर्मा को फौरन गिरफ्तार किया जाए। 'मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे' धमकी के बाद सलमान की बढ़ाई गई सुरक्षा। ब्रिटिश पीएम जॉनसन पद पर रहेंगे या होंगे विदा? पार्टीगेट मामले में अग्नि परीक्षा। सपा से धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन, रामपुर से सपा नेता आसिम रजा ने किया नामांकन।  देश-दुनिया, राजनीति, खेल और बिजनेस जगत की बड़ी खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
पुलवामा अटैक पर राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी जाएंगे मूसा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब के मानसा के मूसा गांव आएंगे। वे दिवंगत गायक और पार्टी नेता सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले मूसेवाला के घर सांत्वना देने के लिए नेताओं का पहुंचना जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
ओवैसी और नुपुर शर्मा - फोटो : Social media

नुपुर शर्मा जल्द गिरफ्तार हो: ओवैसी
भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के बारे में की गई विवादित टिप्पणी के बाद से सियसत गरमा गई है। मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ-साथ कई नेताओं ने भी नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। इन नेताओं में सबसे अधिक ओवैसी ने नुपुर के बयानों का विरोध किया है। उन्होंने भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई करते हुए नुपुर की गिरफ्तारी की मांग की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
रामपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार आसिम रजा। - फोटो : amar ujala

रामपुर से आजम खान के नजदीकी आसिम रजा ने पर्चा भरा 
लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव और रामपुर से आजम खान के नजदीकी आसिम रजा ने पर्चा भरा है। दोनों लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों को लेकर समाजवादी पार्टी में कई दिनों से रस्साकशी चल रही थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए पहले डिंपल यादव का नाम चर्चा में आया लेकिन बाद में यहां से पूर्व सांसद रमाकांत यादव को मैदान में उतारने की रणनीति बनी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media
धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वक्त आरा अधिकारी सलमना खान के घर पहुंच चुके हैं। बता दें कि 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : ANI

पार्टीगेट स्कैंडल में ब्रिटिश पीएम की मुश्किलें बढ़ीं
पार्टीगेट स्कैंडल के चलते संकट में घिरे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को सोमवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने प्रति सदन का विश्वास साबित करना होगा। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी खुद उनके खिलाफ यह प्रस्ताव ला रही है। यदि वह इस प्रस्ताव में हार गए तो पीएम पद चला जाएगा। हालांकि, इसकी संभावना कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 6 june 2022
आईपीएल - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल की टीवी रेटिंग 30 फीसदी तक गिरी
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाकर हार्दिक पांड्या ने भले ही अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल को हो, लेकिन इस साल आईपीएल की लोकप्रियता में भारी कमी आई है। शुरुआती चार हफ्तों में आईपीएल के दर्शको में 35 फीसदी और बाद में 30 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed