फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022

Amar Ujala Top News: आज फिर चर्चा में अग्निपथ योजना तो बिहार में उदयपुर जैसा केस, यहां पढ़ें अहम खबरें

Tue, 19 Jul 2022 03:02 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics

अग्निपथ योजना आज फिर चर्चा में है। एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में योजना के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई वहीं दूसरी तरफ योजना में जाति विवाद को लेकर सियासी जंग जारी है। नुपुर शर्मा का विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार में जहां एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया वहीं राजस्थान में एक पाकिस्तानी को पकड़ा गया है जो सीमा पार कर वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। बिजनेस जगत में भी हाहाकार है तो सुष्मिता सेन और ललित मोदी की कहानी को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अब तक की अहम खबरें पढ़ें एक साथ एक क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
अग्निपथ - फोटो : पीटीआई
सैन्य भर्ती में जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सेना ने सफाई दी है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना के तहत सैन्य भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले भी जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगा जाता रहा है। दरअसल, अग्निपथ योजना के लिए जाति व धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सियासत शुरू हो गई थी। यहां पढ़ें पूरा सियासी बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना की नई भर्ती योजना 'अग्निपथ' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस कर भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पकड़ा है। जिसके बाद एनआईए समेत तमाम जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह नुपुर शर्मा को मारने के लिए भारत आया था। 24 वर्षीय रिजवान अशरफ पाकिस्तान के पंजाब स्थित भाऊद्दीन जिले का रहने वाला है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
udaipur like attack in bihar - फोटो : social media
नुपुर शर्मा मामले को लेकर राजस्थान के उदयपुर व महाराष्ट्र के अमरावती के बाद अब बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की वैसी ही घटना सामने आई है। नुपुर का विवादित वीडियो देखने को लेकर एक युवक को चाकू से गोद दिया गया। हालांकि पुलिस ने इसे नुपुर से जुड़ा हमला मानने से इनकार किया है।  यहां पूढ़ें पूरा मामला...

रुपया मंगलवार को पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को पार कर गया है। रुपये में पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग सात प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। मुद्रा मंगलवार को अपने पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 79.9775 से गिरकर मंगलवार को शुरूआती बाजार में 80.0175 रुपये प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। यहां पढ़ें ताजा जानकारी...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
गीता फोगाट अब पेरिस ओलंपिक में पदक जीतना चाहती हैं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में गीता ने बताया कि हर बार पदक जीतना उनके लिए सुखद एहसास होता है और वह जब तक संभव है, तब तक पदक जीतना चाहती हैं। इसी वजह से वापसी के लिए बेकरार हैं। यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू...

Top News Headlines Today Latest And Breaking News In India Now In Hindi 19 July 2022
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन और ललित मोदी इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। वह इन दिनों ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आलीशान जीवन जी रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन की नेटवर्थ कितनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed