फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates

Expensive Divorces: दुबई के राजकुमार नहीं, इन अमीरों का हुआ सबसे महंगा तलाक, बेजोस ने गंवाया था दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा

Wed, 22 Dec 2021 03:50 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 22 Dec 2021 03:50 PM IST
सार

अमर उजाला आपको बता रहा है कि दुनिया में अब तक किन जोड़ों के बीच हुए तलाक सबसे महंगे साबित हुए हैं और इनमें मुआवजे के तौर पर बिजनेस टायकून्स को कितनी राशि का भुगतान करना पड़ा है।

विज्ञापन
top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
दुनिया के अब तक के सबसे महंगे तलाक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी एशियाई देशों (सऊदी अरब-संयुक्त अरब अमीरात) के शासकों की संपत्ति के बारे में दुनिया के पास काफी कम जानकारी मौजूद है। हालांकि, इनसे जुड़े विवादों के जरिए कई बार इनकी अकूत दौलत का खुलासा भी हो जाता है। ऐसा ही मामला सामने आया है दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम और उनकी सबसे छोटी पत्नी राजकुमारी हया के बीच तलाक का, जिसकी वजह से दुबई राजघराने की संपत्ति का एक अंदाजा मिलता है। ब्रिटेन की एक कोर्ट ने तलाक मामले में निपटारे के रूप में शेख को करीब 5500 करोड़ रुपये (73.3 करोड़ डॉलर) का भुगतान अपनी पत्नी को करने का आदेश दिया है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि ब्रिटेन में तो यह तलाक का सबसे बड़ा मामला है, लेकिन पूरी दुनिया में तलाक के टॉप-5 मामलों में यह कहीं भी नहीं ठहरता। 
विज्ञापन


अमर उजाला आपको बता रहा है कि दुनिया में अब तक किन जोड़ों के बीच हुए तलाक सबसे महंगे साबित हुए हैं और इनमें मुआवजे के तौर पर बिजनेस टायकून्स को कितनी राशि का भुगतान करना पड़ा है। सबसे महंगे तलाक के सेटलमेंट में सबसे बड़ा नुकसान जेफ बेजोस का हुआ था, जो कि बाद में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन


कौन से तलाक साबित हुए सबसे महंगे?

1. बिल और मेलिंडा गेट्स: 5.5 लाख करोड़ रुपये

top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
बिल और मेलिंडा गेट्स। - फोटो : Social Media
एक समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने इसी साल तलाक का एलान किया था। कोर्ट के दस्तावेजों से सामने आया था कि दोनों ने निजी तौर पर अलग होने का समझौता किया था। हालांकि, दोनों ने माइक्रोसॉफ्ट और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन को न तोड़ने का फैसला लिया, इसलिए उनकी संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ। फोर्ब्स के मुताबिक, उस वक्त बिल गेट्स की कुल संपत्ति करीब 11 लाख करोड़ रुपये (152 अरब डॉलर) थी। यानी आगे अगर कंपनी और फाउंडेशन को तोड़ने का फैसला लिया गया तो दोनों के पास 5.5 लाख करोड़ रुपये (73 अरब डॉलर) की संपत्ति होगी। 

2. जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस: 2.87 लाख करोड़ रुपये

top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
अमेजन के मालिक जेफ बेजोस और मैकेंजी बेजोस। - फोटो : Social Media
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस के बीच 2019 में हुए तलाक ने इस बिजनेस टायकून की संपत्ति में जबरदस्त कमी ला दी। जहां जून 2018 को जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, वहीं तलाक के बाद से ही वे इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए। उस दौरान करीब 12.5 लाख करोड़ रुपये (156 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ जेफ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे, लेकिन तलाक में पत्नी को 2.87 लाख करोड़ रुपये (38 अरब डॉलर) का भुगतान करने के बाद उनकी संपत्ति 10 लाख करोड़ रुपये (118 अरब डॉलर) से भी नीचे पहुंच गई थी।
विज्ञापन

3. एलेक और जौसेलिन वाइल्डेन्स्टीन: 16 हजार करोड़ रुपये

top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
एलेक और जौसेलिन वाइल्डेन्स्टीन। - फोटो : Social Media
फ्रेंच-अमेरिकी बिजनेसमैन और आर्ट डीलर एलेक वाइल्डेन्स्टीन और उनकी 21 साल की पत्नी जौसेलिन के बीच 1999 में हुआ 16 हजार करोड़ रुपये (3.8 अरब डॉलर) का डायवोर्स सेटलमेंट उस दौर का सबसे महंगा तलाक था। इसके तहत जहां जौसेलिन को एकमुश्त 19 हजार करोड़ (2.5 अरब डॉलर) मिले थे, तो वहीं बाकी की राशि उन्हें अगले 13 साल तक 755 करोड़ रुपये (10 करोड़ डॉलर) प्रतिवर्ष के हिसाब से मिलती रही। 

4. रूपर्ट मर्डोक और एना मर्डोक: 7.5 हजार करोड़ रुपये

top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
रूपर्ट मर्डोक और एना मर्डोक। - फोटो : Social Media
मीडिया बिजनेस के सबसे बड़े टायकून के तौर पर पहचाने जाने वाले रूपर्ट मर्डोक का 1999 में हुआ तलाक भी उस वक्त दुनिया के सबसे महंगे तलाक में गिना जाता था। वैसे तो दोनों के बीच डायवोर्स सेटलमेंट की राशि का सही खुलासा नहीं हुआ, लेकिन रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मर्डोक ने अपनी दूसरी पत्नी एना तोर्व को 31 साल की शादी तोड़ने के लिए 7.5 हजार करोड़ रुपये (1.7 अरब डॉलर) का भुगतान किया था। एना को न्यूज कॉर्प के स्टॉक के तौर पर पेमेंट किया गया था। शादी तोड़ने के 17 दिन बाद ही मर्डोक ने खुद से 38 साल छोटी महिला से शादी कर ली थी। 

5. स्टीव और इलैन विन: 5 हजार करोड़ रुपये

top expensive divorce in world jeff bezos bill gates alec wildenstein steve wynn rupert murdoch know details news and updates
स्टीव और इलेन विन - फोटो : Social Media
लास वेगास के जाने-माने कैसिनोज के मालिक स्टीव और इलैन विन ने दो बार शादी की। पहली बार उनकी शादी 1963 से लेकर 1986 तक चली, जबकि दूसरी बार 1991 से लेकर 2010 तक। उनके दूसरे तलाक में इलैन को पांच हजार करोड़ रुपये डायवोर्स सेटलमेंट के तौर पर मिले थे। इसमें दोनों की ओर से शुरू किए गए विन रिजॉर्ट्स के स्टॉक भी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed