फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top EC official Manoj Kumar Meena says Conviction rate in election-related offenses high in Karnataka

Karnataka Election: आचार संहिता के उल्लंघन पर चला EC का चाबुक, दो हजार केस मिले, 50% से ज्यादा ठहराए गए दोषी

Sat, 29 Apr 2023 11:52 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:52 AM IST
सार

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन
top EC official Manoj Kumar Meena says Conviction rate in election-related offenses high in Karnataka
मनोज कुमार मीणा - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग चौंकन्ना बना हुआ है। एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक दोष सिद्ध हुए हैं।

विज्ञापन

मामलों पर बारीकी से नजर

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। उसी की वजह से ऐसा हुआ है। 

विज्ञापन

दो हजार से ज्यादा मामले दर्ज

उन्होंने कहा कि कर्नाटक उन राज्यों में से एक है जहां सबसे ज्यादा सख्ती बरती गई है। पिछली बार, 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इन सभी पर चार्जशीट किया गया था। अधिकारी ने कहा कि हमारा मानना है कि कर्नाटक में 50 प्रतिशत से अधिक आरोपों को सिद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, चुनाव आयोग के एक अधिकारी मीणा के मुताबिक ये आरोप 2013 से 2019 के बीच हुए चुनावों से जुड़े हैं।

दूसरे राज्यों का नहीं पता

आगे बताते हुए मीणा ने कहा कि सभी मामलों में फैसला हुआ है, लेकिन 50 फीसदी से ज्यादा मामलों में सजा हमारे पक्ष में रही है। यह एक बड़ी संख्या है। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरे राज्यों के बारे में नहीं पता, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि चुनाव संबंधी मामलों में सजा हो।

कर्नाटक ने किया सबसे बेहतर प्रदर्शन

अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मामलों को सावधानीपूर्वक दर्ज करता है और लोगों को उनके संचालन पर प्रशिक्षण दिया जाता है।

अगले 14 दिन महत्वपूर्ण

मीणा ने कहा कि हम सतर्क हैं। अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। हम अपनी सीमाओं पर कड़ी चेकिंग कर रहे हैं। साथ ही अंदर चल रही हलचल पर भी नजर रखे हुए हैं। हम स्थानीय स्तर पर भी खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग अपने मोबाइल एप्लिकेशन 'cVIGIL' के माध्यम से जनता का समर्थन मांग रहा है। 

292 करोड़ जब्त

मीणा के कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 292.06 करोड़ रुपये जब्त किए गए, जिसमें 102.9 करोड़ रुपये नकद, 68.69 करोड़ रुपये की शराब और 76 करोड़ रुपये का 149.31 किलोग्राम सोना शामिल है।

अभद्र भाषा के बारे में बोलते हुए मीणा ने कहा कि आयोग इस तरह के किसी भी घटनाक्रम को करीब से देख रहा है और उसने ऐसे पांच मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed