{"_id":"60a50b2bfb25532b876b5c29","slug":"toolkit-case-juna-akhara-swami-avdheshanand-says-dont-blame-kumbh-for-spreading-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद : टूलकिट प्रोपेगेंडा पर भड़के महामंडलेश्वर अवधेशानंद, कहा- कुंभ पर राजनीति ठीक नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद : टूलकिट प्रोपेगेंडा पर भड़के महामंडलेश्वर अवधेशानंद, कहा- कुंभ पर राजनीति ठीक नहीं
Wed, 19 May 2021 06:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 19 May 2021 06:27 PM IST
सार
कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले के खिलाफ देश के शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है। मामले को सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने और दुनिया में भारत की छवि बिगाड़ने का साजिश बताया गया है। वहीं कांग्रेस ने भी हमला करते हुए कहा है कि देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है।
विज्ञापन
स्वामी अवधेशानंद गिरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीज जुबानी जंग लगातार जारी है। वहीं अब इस मामले पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कुंभ का राजनीतिकरण नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक टूलकिट प्रोपेगेंडा फैला रही है कि देशभर में कोरोना फैलाने के पीछे का कारण कुंभ था लेकिन जब उत्तराखंड में कुंभ का आयोजन चल रहा था तब अन्य राज्यों में मामले पहले से ही बढ़ रहे थे वहीं उत्तराखंड की स्थिति उस समय ठीक थी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, रीति-रिवाजों, आस्था और परंपराओं पर सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कुंभ का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। हमारा संत-समुदाय इसकी कड़ी निंदा करता है।
विज्ञापन
टूलकिट पर आरोप-प्रत्यारोप
बता दें कि मंगलवार को टूलकिट मामले पर कांग्रेस और भाजपा के बीज दिनभर जुबानी जंग चलती रहीं। कांग्रेस ने इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा, समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एसएचओ तुगलक रोड पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा । पत्र में जेपी नड्डा, संबित पात्रा, स्मृति ईरानी, बीएल संतोष समेत कई अन्य नेताओं के नाम हैं। पत्र में लिखा गया कि इन लोगों ने देश में सांप्रदायिक अशांति फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी एक ‘टूलकिट’ के जरिए कोरोना संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन के दौरान चर्चित हुआ था 'टूलकिट'
बता दें कि किसी आंदोलन या अभियान के लिए खास तरह की रणनीति बनाई जाती है। इसे 'टूलकिट' नाम दिया जाता है। यह एक प्रकार का दस्तावेज होता है। इसमें अपने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए बिंदुवार मुद्दे होते हैं। अपने अभियान को धार देने के लिए इन्हीं मुद्दों पर विरोधियों को घेरने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाता है। हाल ही में किसान आंदोलन के दौरान भी एक 'टूलकिट' सामने आया था, जिसकी काफी चर्चा भी हुई थी।