फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Too much sugar and salt foods will not be sold to children, this order can be issued soon

बच्चों को नहीं बेचे जा सकेंगे ज्यादा चीनी-नमक वाले खाद्य पदार्थ

Tue, 05 Nov 2019 11:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 05 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Too much sugar and salt foods will not be sold to children, this order can be issued soon
food

बच्चों में बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। भारत के लिए यह वयस्कों के मोटापे से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा कहा जा रहा है क्योंकि बच्चों में मोटापे के मामले में भारत चीन के बाद पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है। बच्चों में मोटापे के लिए ज्यादा चीनी, नमक और तेल वाले खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड को जिम्मेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन


यही कारण है कि अब बच्चों को स्कूलों में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर कठोर नियंत्रण करने की तैयारी की जा रही है। FSSAI इस बारे में मसौदा तैयार कर रहा है और इसके बारे में  सभी पक्षों से राय ली जा रही है। सभी पक्षों से राय लेने के बाद स्कूलों में बेचे जाने वाले पदार्थों और उनके विक्रेताओं के बारे में एक स्पष्ट नीति तय कर दी जाएगी। इसे टेन प्वाइंट चार्टर का नाम दिया जा सकता है।    
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एफएसएसएआई (FSSAI) के टेन प्वाइंट चार्टर में स्कूलों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा स्कूल या स्कूल के आसपास 50 मीटर दायरे में फास्ट फूड बेचने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कोई भी खाद्य पदार्थ स्कूलों में बेचने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है जिनमें स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा नमक, चीनी या तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कूल में बनाये जाने वाले खानों में भी नियमों का पालन करना अनिवार्य किया जाएगा।


सभी स्कूलों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन द्वारा मान्य भोज्य पदार्थों को ही प्राथमिकता दिए जाने की भी बात कही गई है। स्कूलों में ताजे फल, जूस जैसे पदार्थ बेचने को प्रमुख बनाया जा सकता है। स्कूलों के लिए बनने वाले भोजन में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट या अध्यापकों की भूमिका अनिवार्य की जा सकती है।
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed