{"_id":"64a4f0b46440acb4170f35e5","slug":"tomato-price-reached-155-per-kg-in-metro-cities-most-expensive-sold-in-kolkata-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुला रहा टमाटर!: कोलकाता में बिका सबसे महंगा, कीमत 155 रुपये किलो तक पहुंची, जानें बाकी मेट्रो शहरों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रुला रहा टमाटर!: कोलकाता में बिका सबसे महंगा, कीमत 155 रुपये किलो तक पहुंची, जानें बाकी मेट्रो शहरों का हाल
Wed, 05 Jul 2023 09:55 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:55 AM IST
सार
भारत के प्रमुख महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई और यहां टमाटर 148 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।
विज्ञापन
टमाटर की कीमतें 150 के पार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों देश में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। कुछ हफ्ते पहले जो टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, अब उसकी कीमत 130-150 रुपये हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को भारत के प्रमुख महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई और यहां टमाटर 148 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका।
विज्ञापन
अन्य मेट्रो शहरों में इतनी है कीमत
मेट्रो शहरों में अभी भी टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम तो मुंबई में अभी सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम है हालांकि इनमें अभी बदलाव होंगे।
विज्ञापन
बंगाल के पुरुलिया 155 रुपये प्रति किलो तक बिका
वहीं किसानों ने टमाटर की कीमतों में वृद्धि के लिए अत्यधिक गर्मी और मानसून के देरी से आने के कारण उत्पादन में कमी को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके में टमाटर 155 रुपये प्रति किलो तक बिका है। अगर देखा जाए तो टमाटर की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े में 200 प्रतिशत से अधिक की भारी वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलोग्राम तक टमाटर बेच रहे हैं। वहीं ऑनलाइन किराना शॉपिंग एप्लिकेशन ब्लिंकिट और स्विगी पर टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी। दिल्ली में, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से आपूर्ति कम होने के बाद कीमत बढ़ गई।
सरकार बोली एक महीने में सामान्य हो जाएगी कीमतें
पिछले दो हफ्तों में उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित हुई है, जहां कटाई और परिवहन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी कीमत पर असर पड़ा है। सरकार ने कहा है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और यह अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी और एक महीने में सामान्य हो जाएगी।
Tomato price reached 155 per kg in metro cities most expensive sold in Kolkata