फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Told to wear a mask, Andhra govt official assaults woman arrested

महिला कर्मचारी ने मास्क पहनने के लिए बोला, तो अधिकारी ने महिला को बुरी तरह पीटा

Tue, 30 Jun 2020 03:53 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लौर Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 30 Jun 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Told to wear a mask, Andhra govt official assaults woman arrested
अधिकारी ने महिला सहकर्मी के साथ मारपीट की - फोटो : सोशल मीडिया

आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नैल्लोर में पर्यटन विभाग के एक होटल अधिकारी ने अपनी महिला सहकर्मी के साथ इसलिए बुरी तरह मारपीट की, क्योंकि महिला ने उसे मास्क पहनने के लिए कहा था। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला आयोग भी मामले पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से महिला पर डिप्टी मैनेजर ने हमला किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला दिव्यांग है। वीडियो में डिप्टी मैनेजर सी भास्कर दिव्यांग महिला ऊषा की ओर तेजी से जाते हुए दिख रहा है। भास्कर महिला को चेयर से नीचे खींचकर बेरहमी से उसकी पिटाई कर रहा है।
विज्ञापन


दर्गामिट्टा के उप- पुलिस निरीक्षक वेणुगोपाल ने कहा कि हमने आरोपी सी भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वेणुगोपाल ने कहा कि उसके खिलाफ धारा 354 (एक महिला को अपमानित करने), 355 (एक व्यक्ति का अपमान करने के लिए बल प्रयोग करना) और 324 (एक हथियार का उपयोग करके चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के डीजीपी गौतम सावंग ने भी कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी घटना का संज्ञान लिया है और पूरे मामले में सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


 राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर कहा है कि एक जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा दिव्यांग महिला कर्मचारी के खिलाफ किए गए अत्याचार की घटना से हम हैरान हैं। आंध्र प्रदेश के डीजीपी से हमारा निवेदन है कि वो इस मामले की कार्रवाई रिपोर्ट आयोग को भी उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed