फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Told observers to ensure polls are violence-free: CEC Kumar

CEC: 'धनबल की समस्या को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए', पर्यवेक्षकों के साथ बैठक में सीईसी ने दिए निर्देश

Fri, 06 Oct 2023 05:13 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

Election Commission of India: चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर चली बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल चुनावों के दौरान समान अवसर को बाधित न करे। 

विज्ञापन
Told observers to ensure polls are violence-free: CEC Kumar
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

विस्तार

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बैठक की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि धनबल की समस्या को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए।

विज्ञापन


चुनाव आयोग के पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की दिनभर चली बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के लिए रणनीति को सुव्यवस्थित करना था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी ढंग से लागू हो और धन व बाहुबल चुनावों के दौरान समान अवसर को बाधित न करे। 
विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। कुमार ने पीटीआई से कहा कि पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि चुनाव हिंसा मुक्त हों और धनबल की समस्या पर पूरी तरह से नियंत्रण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने अब तक राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया है। इसने गुरुवार को तेलंगाना की अपनी यात्रा समाप्त की। चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed