फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Toddler critical after being mauled by stray dogs

Kerala: दो दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्तों ने 18 माह के बच्चे को बुरी तरह नोचा, महिला ने ऐसे बचाया

Fri, 30 Dec 2022 08:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 08:16 PM IST
सार

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब बच्चा घर के सामने खेल रहा था। उसकी दादी उसे खाना देने बाद घर के अंदर आई ही थी। बच्चे की चीख सुनकर महिला घर के सामने पहुंची तो बच्चे को आवारा कुत्तों से नोंचते देख दंग रह गई।

विज्ञापन
Toddler critical after being mauled by stray dogs
आवारा कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

कोल्लम जिले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर उसके घर के सामने हमला कर दिया। इससे उसके पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। बच्चे के परिजनों ने बताया कि उसका पास के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब मय्यनड का मूलनिवासी बच्चा (18 माह) घर के सामने खेल रहा था। उसकी दादी उसे खाना देने बाद घर के अंदर आई ही थी। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला घर के सामने पहुंची और बच्चे को करीब पच्चीस आवारा कुत्तों से नोंचते देख दंग रह गई। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि घटना तब हुई जब वह कुछ लेने के लिए घर के अंदर गई थी। बच्चे के आसपास कम से कम 25 कुत्ते थे। उसने किसी तरह उन्हें लकड़ी के तख्ते से भगाया और बच्चे को बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, पड़ोसियों की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया और अभी उसका उपचार चल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, केरल के कई जगहों पर पिछले कुछ समय में आवारा कुत्तों का खतरा मंडरा रहा है और अकेले इस साल बीस से ज्यादा लोगों की रेबीज से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed