फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Indigo passenger booked for alleged sexual harassment onboard Mumbai-Guwahati flight

Updates: इंडिगो की फ्लाइट में यात्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप; जल्द ही दो चुनावी राज्यों का दौरा करेगा ECI

Mon, 11 Sep 2023 04:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Sep 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Indigo passenger booked for alleged sexual harassment onboard Mumbai-Guwahati flight
इंडिगो - फोटो : PTI

इंडिगो की उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री पर अन्य यात्री के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगा है। उसे गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया है। विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एयरलाइन जरूरत पड़ने पर जांच में सहायता के तैयार है। हालांकि, एयरलाइन ने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि मुंबई-गुवाहाटी के बीच (इंडिगो फ्लाइट) 6ई-5319 पर यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद आगमन पर गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया। शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां जरूरी होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

Todays News Updates Indigo passenger booked for alleged sexual harassment onboard Mumbai-Guwahati flight
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

चुनावी राज्यों में अक्तूबर की शुरुआत तक दौरा पूरा करेगा चुनाव अयोग
चुनाव आयोग अक्तूबर की शुरुआत तक पांच चुनावी राज्यों का दौरा पूरा कर लेगा। इसके बाद ही इन राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का एलान होने की उम्मीद है। आयोग पहले ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और मिजोरम का दौरा कर चुका है। अब सितंबर के अंत और अक्तूबर की शुरुआत में राजस्थान और तेलंगाना के दौरे की तैयारी है। दौरे के बाद आयोग इन राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

राज्यों का दौरा आम बात
हालांकि, यह आम बात है कि चुनाव की घोषणा से पहले आयोग का उन राज्यों का दौरा करता है। ऐसे भी उदाहरण हैं, जहां उसने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्यों का दौरा किया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में विधानसभा चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होने हैं। मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed