Updates: ट्रेन में साधुओं के वेश में आतंकी होने की अफवाह; छापों में ईडी ने जब्त की 46.50 लाख की अघोषित नकदी
Kerala: राज्य के सहकारिता मंत्री वीएन वासवन ने दावा किया कि विधेयक को लेकर अनिश्चितताओं को अब स्पष्ट कर दिया गया है। राज्य विधानसभा इसे पारित कर चुकी है और राज्यपाल द्वारा जल्द ही विधेयक मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार सुबह जयपुर-बांद्रा एक्सप्रेस की सघन जांच करनी पड़ी। दरअसल, एक यात्री ने सोशल मीडिया पर दावा किया साधुओं के भेष में चार आतंकवादी ट्रेन पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से ट्रेन की गहन जांच की गई और चारों साधुओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
अधिकारी ने बताया कि वे जयपुर से पालघर के वाडराई में एक आश्रम की ओर जा रहे थे। हम उस यात्री की तलाश कर रहे हैं, जिसने संदेश अपलोड किया था, जिससे इतनी दहशत फैल गई और ट्रेन 10 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही।
केरल के मंत्री बोले- सहकारी संशोधन बिल से राज्यपाल संतुष्ट
केरल सरकार ने शनिवार को कहा कि उसने हाल ही में राज्य विधानसभा द्वारा पारित केरल सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक के नवीनतम संशोधनों के संबंध में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा उठाए गए सवालों का विस्तार से जवाब दिया है।
राज्य के सहकारिता मंत्री वीएन वासवन ने दावा किया कि विधेयक को लेकर अनिश्चितताओं को अब स्पष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, राज्य विधानसभा ने इसे पारित कर दिया है और राज्यपाल द्वारा जल्द ही विधेयक मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है।
मंत्री ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा ने सहकारी क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से विधेयक पारित किया। केरल विधानसभा ने हाल ही में सहकारी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले कई करोड़ के करुवन्नूर बैंक घोटाले के मद्देनजर जमा राशि की अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पिछले महीने विधेयक पारित किया।
राज्यपाल खान ने टीम ऑडिट और टर्म लिमिट सहित संशोधन के विभिन्न पहलुओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर सहकारिता विभाग से स्पष्टीकरण मांगा था।
पीएफआई मामला: एनआईए ने एक आरोपी के खिलाफ दायर किया पूरक आरोप-पत्र
उधर, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ी कथित गैरकानूनी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की जांच चल रही हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 27 अक्तूबर, 2023 को बिहार के पटना में एनआईए की विशेष अदालत में एक प्रमुख आरोपी अनवर राशिद के खिलाफ एक पूरक आरोप-पत्र दायर किया। एजेंसी ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से एक के खिलाफ आज आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सट्टेबाजी एप के खिलाफ जांच को लेकर मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ठिकानों पर छापे मारे। बीते दिन की गई कार्रवाई में 46.50 लाख रुपये की अघोषित नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस समेत अन्य चीजें जब्त की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी मध्य प्रदेश के इंदौर, कर्नाटक के हुबली और महाराष्ट्र के मुंबई में की गई। इस दौरान कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे।