फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire incidents in Gujarat, Telangana and Tamil Nadu; 80 fishermen released from Pakistan jail reach Gujarat

Updates: गुजरात, तेलंगाना और तमिलनाडु में आग लगने की घटनाएं; पाकिस्तान की जेल से रिहा 80 मछुआरे गुजरात पहुंचे

Sun, 12 Nov 2023 04:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Nov 2023 04:23 PM IST
विज्ञापन
Fire incidents in Gujarat, Telangana and Tamil Nadu; 80 fishermen released from Pakistan jail reach Gujarat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

गुजरात के सूरत शहर में एक व्यावसायिक इमारत में स्थित मल्टीप्लेक्स में रविवार सुबह आग लग गई। आग थिएटर में लगी थी। इससे यहां की स्क्रीन और कई कुर्सियां बर्बाद हो गईं। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि थिएटर में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, क्योंकि घटना के समय वह बंद था। हालांकि, आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान दो अग्निशमन कर्मियों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन


एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे टाइम सिनेमा मल्टीप्लेक्स की एक स्क्रीन में लगी, जिसमें सात स्क्रीन हैं। यह पाल इलाके में चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है। उप अग्निशमन अधिकारी गिरीश नाविक ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसके शॉर्ट-सर्किट के कारण लगने की आशंका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे लग गए। ज्यादातर कुर्सियां और स्क्रीन को नुकसान हुआ है। हॉल खाली होने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के दौरान दो अग्निशमन कर्मियों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 मछुआरे गुजरात पहुंचे, दिवाली पर परिजनों से मिले
पाकिस्तान में कराची की एक जेल से रिहा हुए 80 मछुआरे रविवार को ट्रेन से गुजरात के वडोदरा पहुंचे। उन्हें दिवाली परअपने परिवारों से मिलाने के लिए बस द्वारा राज्य के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, मछुआरों को पाकिस्तानी अधिकारियों ने गुरुवार को रिहा कर दिया और अगले दिन पंजाब में अटारी-वाघा सीमा पर राज्य के मत्स्य पालन विभाग की एक टीम को सौंप दिया गया। रिहा किए गए 80 मछुआरों में से 59 गिर सोमनाथ जिले से, 15 देवभूमि द्वारका से, दो जामनगर से, एक अमरेली से हैं। तीन केंद्र शासित प्रदेश दीव के बताए जा रहे हैं। ये सभी 2020 में पकड़े गए थे। लगभग 200 मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। इस साल मई और जून में भी पाकिस्तान सरकार ने करीब 400 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

एएचपीटीपीएल के अध्यक्ष गिरफ्तार
ईडी ने बैंक धोखाधड़ी बैंक मामले में पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत 10 नवंबर को एसोसिएट हाई प्रेशर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एएचपीटीपीएल) के अध्यक्ष मनोहरलाल सतरामदास अगिचा को गिरफ्तार किया। मनोहरलाल सतरामदास अगिचा को विशेष पीएमएलए कोर्ट मुंबई के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिनों के लिए ईडी को हिरासत में दे दिया।

मिजोरम: चम्फाई जिले में 42 करोड़ की मेथ टैबलेट जब्त की गईं
असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की एक टीम ने चम्फाई जिले के जोखावथर गांव में 42 करोड़ रुपये मूल्य की 15.9 किलोग्राम मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त कीं। अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिस व्यक्ति के पास प्रतिबंधित सामग्री थी, वह मौके से भाग गया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दवा जब्त की हैं। आगे की जांच चल रही है।

तेलंगाना: जूते के पांच गोदामों में आग
हैदराबाद के पुराने शहर के मीरचौक पुलिस स्टेशन में जूते के पांच गोदामों में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। आग के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
 

ओडिशा के पुजारी की हत्या के आरोप में सात गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने रविवार को कोरापुट जिले में एक मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोप में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। रमेश चंद्र त्रिपाठी (73) आठ नवंबर को यहां बूढ़ी ठकुरानी मंदिर के पास अपने घर में मृत पाए गए थे। कोरापुट उप विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सरबनी नायक ने बताया कि आरोपियों की पहचान सरस्वती जानी (20), रामा गौड़ा (21), प्रताप टेकरी (24), किशन बाग (20), नीरज बेनिया (21), महेंद्र पाणिग्रही (25) और अशोक रे (35) के रूप में की गई है।

इरशालवाड़ी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए घर 3 महीने में तैयार हो जाएंगे: सांसद शिंदे
कल्याण से लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने रविवार को कहा कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में 19 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों के लिए घर तीन महीने में तैयार हो जाएंगे। घटना के बाद 23 जुलाई को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और अन्य स्थानीय एजेंसियों द्वारा खोज और बचाव अभियान बंद कर दिए जाने पर 27 शव बरामद किए गए और 57 लापता थे। इसके बाद उन्हें भी मृत मान लिया गया था। लोकसभा सांसद ने गांव के बच्चों के साथ दिवाली मनाई, उनके साथ संभागीय आयुक्त महेंद्र कल्याणकर भी थे।

नेपाल: सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
नेपाल के नवलपुर जिले में रविवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, जीप बुलिंगतार से कावासोती की ओर जा रही थी और देवचुली में एक घर से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, जीप में सवार छह अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु: कैलेंडर बनाने वाले गोदाम में आग लगी
मदुरै में कैलेंडर बनाने वाले गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। विवरण की प्रतीक्षा है।

राजामहेंद्रवरम में कार और लॉरी की टक्कर, दो बच्चों समेत पांच घायल
कार और लॉरी की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा काकीनाडा जिले के गांडेपल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने कहा कि जिस वैगन आर कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे, वह विशाखापत्तनम से राजामहेंद्रवरम की ओर आ रही एक लॉरी से टकरा गई। राजमार्ग कर्मी और गांडेपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजमुंदरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सभी पांच गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

तमिलनाडु: साईं बाबा मंदिर की छत पर आग लग गई
चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर आज शाम आग लग गई। तीन फायर स्टेशनों के 20 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed