Updates: कांग्रेस विधायक को जान से मारने की धमकी मिली, फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बरार बताया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बरार बताया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं गोल्डी बरार हूं, मैं दो दिन में असलम शेख को गोली मारने वाला हूं। मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) और 507 के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति को उम्रकैद
अरुणाचल प्रदेश की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी का यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पूर्वी सियांग जिले की अदालत ने उसे 13 वर्षीय लड़की के खिलाफ अपराध के लिए 20 साल की कैद की सजा सुनाई। वह जमानत पर बाहर था। मामला पिछले साल 23 मार्च का है, जब जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा ऊपरी सियांग के जेंगिंग पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज की गई थी।
मामूली बात पर व्यक्ति ने पिता की कर दी हत्या
उडुपी जिले के ब्रह्मवर तालुक के पेजमंगूर में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद को लेकर अपने 65 वर्षीय पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान साधु मारकाला के रूप में की गई है, जिसकी कथित तौर पर उसके बेटे आनंद ने हत्या कर दी थी। दोनों का एक मामूली मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।
मिजोरम म्यांमार से मादक पदार्थों की तस्करी का नया मार्ग बना
मणिपुर में मौजूदा जातीय हिंसा के बीच पड़ोसी राज्य मिजोरम म्यांमार से मादक पदार्थों की तस्करी के नये मार्ग के रूप में उभरा है। पुलिस ने इसका मुकाबला करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के बाद सप्ताहभर के अंदर 60 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इस दौरान म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
अनिल अंबानी की कंपनी को 922.58 करोड़ का टैक्स डिमांड भेजा गया
आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (DGGI) की ओर से 922.58 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड भेजा गया है। कंपनी को इस बारे में कई कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। रिलायंस कैपिटल अभी एनसीएलटी में दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही है।