फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Todays News Updates Adhir Ranjan Chaudhary apologized to Derek OBrien for an word inadvertently uttered

Updates: अधीर रंजन ने डेरेक से मांगी माफी; मणिपुर में अनुच्छेद 355 लागू करने के दावों पर CM ने साधी चुप्पी

Fri, 26 Jan 2024 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Todays News Updates Adhir Ranjan Chaudhary apologized to Derek OBrien for an word inadvertently uttered
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी सियासी और जुबानी जंग के बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को कहे गए अपशब्द के लिए माफी मांगी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैंने डेरेक ओ'ब्रायन को अनजाने में विदेशी कह दिया था, उस शब्द के लिए मैंने उनको खेद व्यक्त किया है।' इससे पहले बीते दिन सिलीगुड़ी में अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि डेरेक ओ'ब्रायन एक विदेशी हैं, वह बहुत ज्यादा जानते हैं। उनसे पूछ लीजिएगा।

विज्ञापन


 

Todays News Updates Adhir Ranjan Chaudhary apologized to Derek OBrien for an word inadvertently uttered
Biren Singh - फोटो : Social Media

दूसरी ओर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने संघर्षग्रस्त राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने की खबरों पर शुक्रवार को चुप्पी साध ली। इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि अनुच्छेद, जो केंद्र को सरकार को बर्खास्त किए बिना राज्य की कानून और व्यवस्था का नियंत्रण संभालने का अधिकार देता है, लगाया नहीं गया है। इससे कुछ दिन पहले मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने दावा किया था कि बीरेन सिंह ने एक बैठक के दौरान उन्हें बताया था कि राज्य में धारा 355 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Todays News Updates Adhir Ranjan Chaudhary apologized to Derek OBrien for an word inadvertently uttered
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

केरल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 13 फरवरी तक जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार की एक याचिका पर केंद्र से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिका में उस पर उस पर शुद्ध उधारी पर सीमा लगाकर राज्य के वित्त को विनियमित करने के लिए अपनी विशेष, स्वायत्त और पूर्ण शक्तियों के प्रयोग में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरामनी से कहा कि वह वित्तीय संकट को रोकने के लिए तत्काल आदेश के लिए राज्य द्वारा दायर एक आवेदन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करें।

विज्ञापन

Todays News Updates Adhir Ranjan Chaudhary apologized to Derek OBrien for an word inadvertently uttered
Supreme Court - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर स्वत: संज्ञान लिया
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा पारित एक आदेश पर स्वत: संज्ञान लिया। इसमें पश्चिम बंगाल में सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में एमबीबीएस उम्मीदवारों के प्रवेश में कथित अनियमितताओं के एक मामले में खंडपीठ के आदेश को गलत और उपेक्षित बताया गया था। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की सीबीआई जांच के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस संजीव खन्ना, बीआर गवई, सूर्यकांत और अनिरुद्ध बोस की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ शनिवार की विशेष सुनवाई में मामले की सुनवाई करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed