{"_id":"650983a5649c362216090704","slug":"todays-news-update-ips-officer-kuldeep-dwivedi-appointed-dig-in-cbi-know-all-about-events-and-all-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: आईएएस कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआईजी; राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर टीएमसी ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: आईएएस कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआईजी; राष्ट्रपति को नहीं बुलाने को लेकर टीएमसी ने उठाए सवाल
Tue, 19 Sep 2023 04:49 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 19 Sep 2023 04:49 PM IST
सार
कार्मिक मंत्रालय ने द्विवेदी को 17 जनवरी 2026 तक पांच वर्षों के लिए आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक पद से हटाकर सीबीआई में उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
विस्तार
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्र जांच ब्यूरो में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय ने द्विवेदी को आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक पद से हटाकर 17 जनवरी 2026 तक पांच वर्षों के लिए सीबीआई में उपमहानिरीक्षक के पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है।
मुकेश सिंह आईटीबीपी के महानिरीक्षक
मुकेश सिंह को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया।
द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया: टीएमसी
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल किया कि पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया। संसद की समृद्ध विरासत के उपलक्ष्य में केंद्रीय कक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने की।
विज्ञापन
तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि केंद्रीय कक्ष में आज आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति नहीं थीं। क्या उन्हें आमंत्रित किया गया था? उनकी अनदेखी क्यों की गई? इससे पहले विपक्षी दलों ने मई में नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई थी। विपक्ष के कम से कम 21 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया था।