फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   todays chanakya exit polls on Punjab Uttar pradesh uttrakhand and other states

टुडेज चाणक्य का यूपी को लेकर चौंकाने वाला अनुमान, पंजाब को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी

Fri, 10 Mar 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Written by : विकास जांगड़ा
amarujala.com- Written by : विकास जांगड़ा Updated Fri, 10 Mar 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
todays chanakya exit polls on Punjab Uttar pradesh uttrakhand and other states
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल
पांच राज्यों की 11 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले विभिन्न एजेंसियों ने अनुमानित नतीजे यानि एग्जिट पोल्स जारी किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाले अनुमान टुडेज चाणक्य एजेंसी के हैं। एजेंसी ने तीनों राज्यों को लेकर बेहद जुदा अनुमान जारी किए हैं। एजेंसी ने जहां भाजपा को यूपी और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई है, वहीं पंजाब में अकाली गठबंधन समेत सिर्फ 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जानिए टुडेज चाणक्य ने अलग-अलग राज्यों को लेकर क्या एग्जिट पोल जारी किए हैंं। सबसे पहले बात करते हैं यूपी की। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश
टुडेज चाणक्य यूपी में बाकी एजेंसियों से पूर्णतः अलग और अप्रत्याशित से नजर आने वाले अनुमान सामने रख रहा है। एजेंसी के मुताबिक यूपी में भाजपा बहुमत से भी ज्यादा सीटें हासिल करेगी। सर्वे में बीजेपी को 285+18 सीटें, वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को 88+15 सीटें और बसपा को 27+12 सीटें मिलने का अनुमान है। बाकी बचे धुरंधरों को 3 से 5 तक ही सीटें मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन

 

पंजाब में किसके सिर सजेगा जीत का ताज

todays chanakya exit polls on Punjab Uttar pradesh uttrakhand and other states
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : File Photo
पंजाब
पंजाब को लेकर टुडेज चाणक्य का सर्वे बीजेपी के मामले में कुछ और ही कहता है। यहां एजेंसी के मुताबिक बीजेपी बुरी तरह हार रही है। वह गठबंधन दल अकाली समेत सिर्फ 10 सीटों तक सिमट कर रह जाएगी। एजेंसी के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। एजेंसी ने दोनों पार्टियों को ही 54 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करते दिखाया है।
 

उत्तराखंड में किसकी होगी किसकी होगी हार

todays chanakya exit polls on Punjab Uttar pradesh uttrakhand and other states
उत्‍तराखंड चुनाव
उत्तराखंड 
टुडेज चाणक्य के सर्वे की मानें तो उत्तराखंड में भी भाजपा बहुमत से बहुत आगे जाएगी। यहां पार्टी को 53 से 60 सीटें मिलेंगी। वहीं, कांग्रेस मात्र 15 से 22 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। इन सबके अलावा दो से चार सीटें ही निर्दलयों या अन्य के खाते में जाएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed