फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today weather updates heatwave alerts in north india heavy rains in many states monsoon advances

Monsoon: उत्तर भारत में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानिए मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कब बरसेंगे बादल

Tue, 18 Jun 2024 12:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 18 Jun 2024 12:50 PM IST
सार

18 जून को जम्मू कश्मीर, उत्तर मध्य प्रदेश में और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और उत्तरी राजस्थान में 18-19 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
today weather updates heatwave alerts in north india heavy rains in many states monsoon advances
भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों की जनता बेहाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

देश का उत्तरी इलाका जहां भीषण हीटवेव से झुलस रहा है, वहीं उप-हिमालयी इलाके और उत्तर पूर्व के कुछ राज्य जबरदस्त बारिश का सामना कर रहे हैं। इस साल निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी, लेकिन फिलहाल मानसून ठिठक गया है और आगे नहीं बढ़ रहा है। अब मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत तक मानसून की चाल धीमी ही रहेगी, लेकिन अगले महीने की शुरुआत में यह रफ्तार पकड़ लेगा। 
विज्ञापन


उत्तर भारत में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 18 जून से 19 जून तक उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी भीषण गर्मी पड़ेगी। 18 जून को जम्मू कश्मीर, उत्तर मध्य प्रदेश में और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और उत्तरी राजस्थान में 18-19 जून तक हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5-8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से अगले दो दिनों तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज के साथ हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। झारखंड, बिहार और ओडिशा में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 20-21 जून को ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून अपडेट
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले चार दिनों में महराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। साथ ही मानसून के गंगीय बंगाल, बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की उम्मीद है। 19 जून से मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। अगले महीने की शुरुआत में मानसून के दिल्ली और उत्तर भारत के इलाकों में पहुंचने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed