फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today, these major news will be seen, updates will be available on Amar Ujala.com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sun, 07 Oct 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Oct 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Today, these major news will be seen, updates will be available on Amar Ujala.com
नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
विज्ञापन

मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2.50 रुपए की कटौती की थी। लेकिन, शनिवार को कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली और मुबंई में फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 0.18 पैसे का इजाफा हुआ, वहीं डीजल की कीमत में 0.29 पैसों का इजाफा हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में राम भरोसे कांग्रेस
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस बार हिंदुत्व मुद्दे के साथ चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। पार्टी 15 सालों से प्रदेश में काबिज बीजेपी सरकार को हटाने के लिए भगवान राम का सहारा लेगी। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश में राम वन गमन पथ यात्रा शुरू कर दी है। यह रथयात्रा चित्रकूट से चलकर सात जिलों की 27 सीटों से गुजरेगी। रास्ते में 75 बड़े मंदिर पड़ेंगे, इनमें 70 राम मंदिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


प्रो-कबड्डी लीग का आगाज
प्रो-कबड्डी लीग का छठा सीजन रविवार से खेला जाएगा। छठे सीजन का पहला मुकाबला रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में तमिल थलाइवाज और मौजूदा चैंपियन पटना पाइरेट्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने की होगी।
पढ़ें पूरी खबर

राष्ट्रपति कोविंद की तजाकिस्तान यात्रा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सात से नौ अक्टूबर तक तजाकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत के मध्य एशियाई देश के साथ संबंधों को लेकर काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। राष्ट्रपति इस दौरान तजाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने के लिए वहां के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर

इन्वेस्टर्स समिट : आज पीएम मोदी पहुंचेगे देहरादून, यहां जानिए उनका पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में प्रदेश बड़े औद्योगिक निवेश के लिए तैयार है। त्रिवेंद्र सरकार सात अक्तूबर से शुरू हो रही इन्वेस्टर्स समिट में पूरे होमवर्क के साथ उतरेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस समिट का उद्घाटन करने पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed