फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today s weather forecast imd reveal that including Delhi and many places rainfall alert issued

आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 02 Jun 2021 08:20 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 02 Jun 2021 08:20 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
today s weather forecast imd reveal that including Delhi and many places rainfall alert issued
आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौजूदा समय में देश में मौसम का हाल कुछ इस तरह हैं कि रात को बारिश पड़ती है और सुबह दिन में तेज धूप निकलती है। पिछले कुछ दिनों से कई शहरों में तेज बारिश हो रही है, जिससे मौसम तो सुहावना हो ही रहा है और प्रकृति के भी खिले-खिले रंग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि दिन में कहीं-कहीं गर्मी भी बढ़ जा रही है और तेज धूप निकल रही है। 

विज्ञापन


इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो तटीय इलाकों में भी इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी, जिस कारण मछुआरों को पहले से ही अलर्ट पर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग कीमाने तो दिल्ली में बुधवार को भी बादल छाने और हल्की बूंदाबूंदी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहना है। इसके अलावा दो जून यानी कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
यही नहीं, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, बवाल, रेवाड़ी (हरियाणा), सिद्धमुख, सादुलपुर, पिलानी, झुंजुनू, विराटनगर, कोटपुतली, मेहंदीपुर बालाजी, महावा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, नदबई, अलवर, बयाना, डीग में आज तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है। इन शहरों में हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है। 






उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में पड़ सकती है बारिश
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में भी बुधवार को बारिश हो सकती है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर और आसपास के जिले शामिल हैं। इनमें तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed