रायसीना में राम'राज', कोविंद बने देश के 14वें राष्ट्रपति, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनाथ कोविंद ने देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। संसद के सेंट्रल हॉल में कोविंद को चीफ जस्टिस खेहर ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन किया जाता रहा है, मैं भी इसका पालन करता रहूंगा। उन्होंने कहा मैं डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब दा के कदमों पर चलने जा रहा हूं। इस दौरान रामनाथ कोविंद ने आजादी की लड़ाई का उल्लेख करते हुए महात्मा गांधी को भी याद किया।
Ram Nath Kovind sworn in as the 14th President of India pic.twitter.com/ThzEFb3Wte
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश की विविधता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें भारत की संस्कृति, परंपरा और देश के नागरिकों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्र का निर्माता और मूल्यों का संरक्षक है। हमारे सुरक्षा बल भी राष्ट्र निर्माता हैं, जो हमारी सुरक्षा करते हैं। किसान पूरे देश का पेट भर रहे हैं, वो भी राष्ट्र निर्माता हैं। राष्ट्रपति ने डॉक्टरों, व्यवसाइयों को भी राष्ट्रनिर्माता कहा। उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक राष्ट्रनिर्माता है।
मुखर्जी और कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद बग्घी की जगह कार से पहुंचे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, स्पीकर सुमित्रा महाजन और चीफ जस्टिस खेहर भी काफिले का हिस्सा रहे।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामनाथ कोविंद ने प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। इससे पहले, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद राजघाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाषण के बाद कोविंद, मुखर्जी के साथ उनके आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचेंगे, जहां तीनों सेनाओं के दस्ते कोविंद को लेने जाएंगे। सेना कोविंद को राष्ट्रपति भवन तक लाएगी जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।Delhi: President-elect #RamNathKovind & his wife Savita Kovind pay tributes at Rajghat. pic.twitter.com/HtbdVHr8qf
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017
आपको बता दें कि कोविंद को चीफ जस्टिस खेहर शपथ दिलाएंगे, जिसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कोविंद अपनी कुर्सी बदलेंगे।
LIVE Updates:
रामनाथ कोविंद ने 12.15 बजे ली राष्ट्रपति पद की शपथ।
नए राष्ट्रपति को दी गई 21 तोपों की सलामी।
चीफ जस्टिस खेहर संसद भवन पहुंचे।
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण की वजह से राज्यसभा 2 बजे तक और लोकसभा 3 बजे तक स्थगित।
रामनाथ कोविंद ने प्रणव मुखर्जी से की मुलाकात। राष्ट्रपति भवन के स्टडी रूम में हुई मुलाकात।
रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना।
राजघाट पहुंचे रामनाथ कोविंद। महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि।Delhi: President-elect #RamNathKovind on his way to Rashtrapati Bhawan. He will be sworn in as President of India shortly pic.twitter.com/4qnAHuefsA
— ANI (@ANI_news) July 25, 2017