फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News Updates National Cooperative Database Launch by Amit Shah

Today News: शाह आज राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस करेंगे जारी; पाक महिला को गोपनीय सूचना देने वाला कर्मी गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 06:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Mar 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Today News Updates National Cooperative Database Launch by Amit Shah
National News - फोटो : Social Media

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस का लोकार्पण और 'राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस 2023: एक रिपोर्ट' का विमोचन करेंगे। मंत्रालय ने कहा, डाटाबेस में देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैली 29 करोड़ से अधिक की सामूहिक सदस्यता वाली लगभग 8 लाख सहकारी समितियों की जानकारी है। यह एक वेब-आधारित डिजिटल डैशबोर्ड है, जिसमें राष्ट्रीय/राज्य संघों सहित सहकारी समितियों का डाटा शामिल किया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान की महिला को गोपनीय जानकारी देने वाला कर्मी गिरफ्तार
अंडमान और निकोबार कमांड, नौसेना जहाज की गतिविधियों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी जासूस को देने वाले एक निजी कर्मचारी पी वसीम उर्फ मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीआईडी के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद वसीम को बुधवार को दक्षिण अंडमान जिले के बम्बूफ्लैट स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि वसीम और पाकिस्तानी महिला सोशल मीडिया पर दोस्त बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिजोरम में कारतूस और गोला-बारूद बरामद, एक गिरफ्तार
मिजोरम के लौंगत्लाइ जिले में असम राइफल्स के जवानों ने बृहस्पतिवार को एक स्नाइपर राइफल के 3,000 कारतूस और 10 निष्क्रिय रात्रि दृष्टि (पीएनएस) उपकरण बरामद किए। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स के जवानों ने सनागु बाजार क्षेत्र में एक वाहन को रोका और पीएनएस उपकरणों के साथ एक स्नाइपर राइफल का गोला-बारूद बरामद किया। वाहन चालक को घटना के संबंध में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएनएस उपकरणों का उपयोग खराब रोशनी की स्थिति में कुछ हथियारों को चलाने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन

स्थानीय मुद्रा में कारोबार करेंगे भारत और इंडोनेशिया
भारत और इंडोनेशिया के बीच अब स्थानीय मुद्रा में कारोबार होगा। इससे निर्यातकों और आयातकों को संबंधित घरेलू मुद्राओं में बिल एवं भुगतान की सुविधा मिलेगी। साथ ही, रुपया और इंडोनेशियाई मुद्रा के विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के विकास में भी मदद मिलेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और बैंक इंडोनेशिया के गवर्नर पेरी वारजियो ने सीमापार लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रुपये और इंडोनेशियाई रुपिया (आईडीआर) के इस्तेमाल को लेकर बृहस्पतिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आरबीआई ने कहा, स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल से लेनदेन की लागत घटेगी और निपटान भी कम समय में कम होगा।

बीमा उत्पादों की बारीकियां बताएगा ‘इंश्योरेंस समझो’
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने बीमा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित बॉट ‘इंश्योरेंस समझो’ पेश किया है। कंपनी ने कहा, अगली पीढ़ी का यह एआई बॉट बीमा जटिलताओं को सरल बनाने, आसानी से समझ आने वाली जानकारी देने के साथ ग्राहकों को बीमा उत्पादों की जटिलताओं के बारे में बताने में मदद करेगा। इसके लिए पॉलिसीधारकों को अपनी पॉलिसी इंश्योरेंस समझो बॉट पर अपलोड करनी होगी। 

टाटा मोटर्स : वाणिज्यिक वाहन दो फीसदी होंगे महंगे
टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन एक अप्रैल, 2024 से दो फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, इनपुट लागत बढ़ने से उसे ऐसा फैसला लेना पड़ा है। सभी मॉडल की कीमतें बढ़ेंगी। लेकिन, अलग-अलग मॉडल के आधार पर यह तय किया जाएगा। 

जेएम फाइनेंशियल: डेट प्रतिभूति कारोबार पर रोक
बाजार नियामक सेबी ने अनुचित व्यापार मामले में जेएम फाइनेंशियल पर डेट प्रतिभूतियों के कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब कंपनी किसी भी डेट इश्यू का लीड मैनेजर नहीं बन पाएगी। पुराने ग्राहकों को कंपनी 60 दिन तक सेवा दे सकती है। 

कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव का सामना करती हैं 23% महिलाएं
देश के सभी क्षेत्रों के कार्यस्थल पर 23% महिलाओं के साथ लैंगिक भेदभाव होता है। साथ ही समान काम के लिए उन्हें पुरुष सहकर्मियों के बराबर वेतन भी नहीं मिलता है। डीबीएस बैंक इंडिया और क्रिसिल की 'महिला और वित्त' सीरीज के दूसरे सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में 10 शहरों में 800 से अधिक वेतनभोगी और स्व-रोजगार करने वाली महिलाओं के बीच किए गए सर्वे में उम्र, आय, वैवाहिक स्थिति, पेशेवर आकांक्षाएं व निजी जीवन शैली को शामिल किया गया। 

अराजक तत्वों के हाथों में तेजी से पहुंच रही सैन्य तकनीकी से जोखिम : जनरल पांडे
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि सैन्य उपयोग की आधुनिक प्रौद्योगिकी अनधिकृत और अराजक तत्वों के हाथों में पहुंच रही हैं। इसके चलते जोखिम बढ़ रहे हैं और सशस्त्र संघर्षों की संख्या बढ़ रही है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इन सब के बीच सीमाओं को विरासत में मिली चुनौतियां जारी हैं। नए खतरे सामने आ रहे हैं, जटिलताएं बढ़ रही हैं। जटिल सैन्य परिदृश्य के बीच भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे विरोधी वायु और समुद्री क्षेत्र में आक्रामकता दिखा रहे हैं। हम वर्षों से छद्म युद्ध के खतरे से जूझ रहे हैं। इन सबके चलते युद्ध अधिक जटिल, संघर्षपूर्ण और घातक हो गए हैं और भविष्य में और भी घातक हो जाएंगे। उन्होंने कहा, इन सभी जटिलताओं के बीच हमारा राष्ट्र निरंतर आगे बढ़ रहा है। एक राष्ट्र के रूप में हमने एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed