फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today News Updates MEA S Jaishankar 19th NAM Summit Uganda know more

Updates: ओडिशा में ट्रक की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत; तमिलनाडु के नीलगिरी में पारा जीरो डिग्री पहुंचा

Thu, 18 Jan 2024 05:48 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 18 Jan 2024 05:48 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में टीटी द्वारा एक यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद टीटी को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Today News Updates MEA S Jaishankar 19th NAM Summit Uganda know more
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि 19-20 जनवरी को युगांडा के कंपाला में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का 19वें शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। NAM शिखर सम्मेलन के अलावा विदेश मंत्री डॉ जयशंकर अफ्रीकी मुल्क नाइजीरिया का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री के कंधों पर भी अहम जवाबदेही
सरकार ने बताया कि NAM समिट से पहले विदेश राज्य मंत्री, डॉ. राजकुमार रंजन सिंह NAM देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कंपाला में ही जी-77 देशों का तीसरा दक्षिण शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत के प्रतिनिधित्व पर सरकार ने बताया कि इसमें विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 21-22 जनवरी को भारत का पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

तमिलनाडु के नीलगिरी में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, सैंडीनाला जलाशय क्षेत्र में तापमान 0 डिग्री पहुंचा

Today News Updates MEA S Jaishankar 19th NAM Summit Uganda know more
तमिलनाडु के नीलगिरी में गिरा पारा - फोटो : ANI
तमिलनाडु के नीलगिरी में सैंडीनाला जलाशय क्षेत्र में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की खबर है। हिल स्टेशन ऊटी में तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा गिरने के कारण आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग जमा देने वाली सर्दी से जूझ रहे हैं।

युवा कांग्रेस केरल में सत्तारूढ़ वाम दल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करेगी; CM को चेतावनी

Today News Updates MEA S Jaishankar 19th NAM Summit Uganda know more
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन (फाइल) - फोटो : Social Media
युवा कांग्रेस (वाईसी) के केरल प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुत्तथिल ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। जमानत पर जेल से रिहा होने के एक दिन बाद ममकुत्तथिल ने कहा कि केरल में युवा कांग्रेस, सत्तारूढ़ वामपंथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा और चेतावनी दी है कि यह केवल विजयन सरकार के अंत की 'शुरुआत' है। बकौल युवा कांग्रेस प्रमुख, सीएम को एहसास होना चाहिए कि विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश करने वाले निरंकुश लोगों को लोगों ने खारिज कर दिया है।

ममकुताथिल ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केरल में लोगों को वर्तमान वामपंथी सरकार से मुक्त कराने में जुटा है। युवाओं के नेतृत्व की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस ले रही है। गिरफ्तारी या हमले जैसे दमन की कार्रवाई विरोध को आगे बढ़ाने से नहीं रोक सकेगी। उन्होंने कहा, 'वास्तव में, हमने जेलों को भरने का फैसला किया है। भले ही वे हमें सबसे कठोर अपराधों के आरोप में गिरफ्तार कर लें, हम अपने विरोध प्रदर्शन से एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे।'
विज्ञापन

टीटी ने यात्री को मारा थप्पड़

सोशल मीडिया पर बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस में टीटी द्वारा एक यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद टीटी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच जारी है। 

केटी रामा राव ने की एमएलसी के साथ बैठक

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक केटी रामा राव आज तेलंगाना भवन में पार्टी के एमएलसी के साथ बैठक की। 

कर्नाटक में कूड़ा बीनने वाले मासूम की करंट लगने से मौत
कर्नाटक में चिक्काबल्लापुरा जिले के मंचेनाहल्ली में एक मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने कहा, यह हादसा बृहस्पतिवार को उस वक्त हुआ जब नागेंद्र (8) ने यहां एक नाले से सटे ट्रांसफार्मर से जुड़े तार को खींचने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह कूड़ा बीनता था।

बंगलूरू इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीईएससीओएम) के एक अधिकारी ने कहा, जब नागेंद्र ने मैन वायर खींचा तो वह लो टेंशन सर्किट के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले में कंपनी की कोई गलती नहीं है। दुर्घटनास्थल के पास, जल निकासी और चिक्काबल्लापुरा- गौरीबिदानुरु राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अन्य काम चल रहे थे।
 

वहीं, चेन्नई में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर ढह गया। वेलाचेरी से पारंगी मलाई क्षेत्र तक जाने वाले मार्ग पर नंगनल्लूर थिल्लई गंगा नगर सुरंग के पास निर्माण कार्य चल रहा था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

20-21 जनवरी को तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों का दौरा करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-21 जनवरी, 2024 को तमिलनाडु के विभिन्न मंदिरों का दौरा करेंगे। 20 जनवरी को वह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह इस मंदिर में विभिन्न विद्वानों को कंबा रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। इसके बाद वह रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वहीं, 21 जनवरी को प्रधानमंत्री धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था।

लोगों को आर्थिक राष्ट्रवाद अपनाने, वोकल फॉर लोकल होने की जरूरत : धनखड़
 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोगों को आर्थिक राष्ट्रवाद में विश्वास करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रतिपादित वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को अपनाने की जरूरत है।स्कोप पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए, धनखड़ ने कहा कि जब देश में मिट्टी के दीये, मोमबत्तियाें, पर्दे और फर्नीचर जैसी वस्तुओं का निर्माण स्थानीय स्तर पर किया जा सकता है, तो इनका आयात क्यों किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, समय आ गया है कि भारतीय होने के नाते हमें आर्थिक राष्ट्रवाद में विश्वास करना चाहिए। हम वोकल फॉर लोकल की अवधारणा का सम्मान नहीं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने संकेत दिया है कि स्थानीय उत्पादों के लिए मुखर होना आर्थिक राष्ट्रवाद का सार है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र देश का गौरव और भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मैं चाहता हूं कि बड़े पैमाने पर लोग विशेषकर कॉर्पोरेट क्षेत्र को इसे जानना चाहिए।

चुनाव आयोग ने शुरू किया ईवीएम और वीवीपीएटी को लेकर जागरूकता अभियान
 चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकों को मतदान प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम और वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) को लेकर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है। कार्यक्रम का लक्ष्य ईवीएम और वीवीपीएटी की बुनियादी विशेषताओं के बारे में जानकारी देना, वोट डालने की क्रमबद्ध प्रक्रिया को स्पष्ट करना और मतदाताओं को वीवीपीएटी की पर्ची के माध्यम से अपनी पसंद को सत्यापित करने के बारे में शिक्षित करना है। 

 केरल कैबिनेट ने दिव्यांग महिला से बलात्कार और हत्या के दोषी व्यक्ति की सजा में छूट देने से किया इनकार

केरल सरकार ने गुरुवार को एक दिव्यांग महिला से बलात्कार के बाद उसकी हत्या करने के दोषी व्यक्ति की शीघ्र रिहाई का अनुरोध ठुकरा दिया।  मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कैबिनेट ने फैसला किया कि प्रकाशन सजा माफी का हकदार नहीं है, क्योंकि उसने एक दिव्यांग महिला का रक्षक होने का नाटक करते हुए उसका यौन शोषण किया और उसकी हत्या कर दी।

बंगाल बोर्ड में 10वी और 12वीं की  परीक्षाओं का समय 2 घंटे बढ़ाया गया  
पश्चिम बंगाल बोर्ड की फरवरी में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का समय दो घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए संशोधित समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, न कि सुबह 11:45 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच। पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन के अध्यक्ष चिरंजीब भट्टाचार्य ने कहा कि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। हालांकि समय आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया।

ओडिशा में ट्रक की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत 
ओडिशा के बरगढ़ जिले में गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मजदूर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मेलचामुंडा पुलिस थाने के बिरजाम गांव में हुई, जब खेत में बोरवेल ड्रिलिंग कार्य में लगे चार मजदूरों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अपना काम पूरा करने के बाद मजदूर ट्रक के नीचे सोने चले गए। चालक को मजदूरों के ट्रक के नीचे सोने के बारे में पता नहीं था और उसने वाहन को आगे बढ़ा दिया। कुचलने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर ने बारगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान फगन सिंह धुबे (34), विष्णु मेरवई (23), शंकर अदाबासी (21) और राजेश कुमार नेताम (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।

विपक्ष शासित राज्य ओडिशा में भी आधे दिन की छुट्टी
विपक्ष शासित राज्य ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान राज्य सरकार के सभी कार्यालय, राजस्व विभाग और मजिस्ट्रेट कोर्ट दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।

दो लाख की रिश्वत मामले में हाजीपुर से रेलवे अधिकारी गिरफ्तार
सीबीआई ने दो लाख रुपये के रिश्वत मामले में पूर्व मध्य रेलवे बिहार के हाजीपुर से रेलवे के एक उप मुख्य मैटेरियल प्रबंधक और दो अन्य को गिरफ्तार किया है। सुनील कुमार गांधी 2012 बैच के आईआरएसएस अधिकारी हैं। इसके अलावा सीबीआई ने मामले में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पंजाब में आठ स्थानों पर तलाशी ली, जिससे विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन बरामद किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सुनील कुमार गांधी, चपरासी रमन चौरसिया और एक निजी व्यक्ति आमोद कुमार राय ने अपने पक्ष में निविदाएं देने की इच्छा रखने वाले ठेकेदारों से अवैध वसूली की। यह भी आरोप लगाया गया कि रिश्वत की रकम का भुगतान तमिलनाडु स्थित एक निजी कंपनी की ओर से एक नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा था। इसके एवज में निविदा प्रक्रिया में फायदा पहुंचाया गया था। एजेंसी ने जाल बिछाकर गांधी को चौरसिया के माध्यम से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed