{"_id":"6504320ac73582ec1e0b5882","slug":"today-news-update-several-women-died-in-tumakuru-while-driver-was-reversing-the-bus-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: बस को पीछे कर रहा था ड्राइवर, बस स्टॉप पर दो महिलाओं की मौत; पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: बस को पीछे कर रहा था ड्राइवर, बस स्टॉप पर दो महिलाओं की मौत; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fri, 15 Sep 2023 03:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:59 PM IST
सार
Karnataka: कर्नाटक के तुमकूरु में केएसआरटी के बस स्टॉप पर दो महिलाओं की उस वक्त मौत हो गई, जब एक चालक बस को पीछे कर रहा था। घटना के समय कई महिलाएं बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहीं थीं।
विज्ञापन
KSRTC Bus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के तुमकूरु में केएसआरटी के बस स्टॉप पर दो महिलाओं की उस वक्त मौत हो गई, जब एक चालक बस को पीछे कर रहा था। घटना के समय कई महिलाएं बस पर चढ़ने का प्रयास कर रहीं थीं। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में देसी बम बनाते समय दो की मौत
डिंडीगुल जिले के नाथम में शुक्रवार को देसी बम बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अधिक जानकारी दिए बिना बताया कि पीड़ितों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि मृतक विस्फोटक क्यों बना रहे थे? साथ ही यह भी पता लगाने के लिए कि क्या इसका इस्तेमाल जंगली जानवरों के खिलाफ किया जाना था।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखकर हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान और भूस्खलन को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी की तरह हिमाचल आपदा को भी राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन