Updates: 'राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार' के लिए नामांकन 28 फरवरी तक; TMC नेता कुणाल घोष बोले- अधीर रंजन BJP एजेंट
कर्नाटक में भाजपा विधायक की कार हादसे का शिकार हो गई। कलबुर्गी में हुए इस हादसे में भाजपा विधायक बसवराज मत्तीमुद बाल-बाल बचे। बसवराज गुलबर्ग ग्रामीण सीट से विधायक हैं। एक अन्य घटना पश्चिम बंगाल से सामने आई है। ईडी अधिकारियों की टीम पर हमला मामले में गिरफ्तारी हुई है। पढ़िए आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलबर्गा ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक मत्तीमुद की गाड़ी पाला गांव के पास दुर्घटना का शिकार हुई। भाजपा विधायक कुछ अन्य नेताओं के साथ शाहाबाद की तरफ जा रहे थे तभी अचानक उनकी कार पलट गई। विधायक और अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।
प.बंगाल: ED अधिकारियों पर हमला मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी
ईडी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में उसकी टीम पर हमला हुआ। वारदात को संदेशखाली में अंजाम दिया गया। भीड़ के हमले में उसके तीन अधिकारी घायल हो गए और उनका सामान छीन लिया गया। ईडी की टीम जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस नेता शाजहां शेख के परिसर की तलाशी लेने गए थे। ईडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कथित राशन वितरण घोटाले में आर्थिक अनियमितता की बात सामने आई है।
गुजरात: सड़क किनारे नमाज पढ़ने के आरोप में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि पालनपुर शहर के पास एक व्यस्त चौराहे के किनारे खड़े अपने ट्रक के सामने नमाज पढ़ते दिखे बाछल के खिलाफ वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपी ने कथित तौर पर शुक्रवार को राजमार्ग पर एक व्यस्त चौराहे पर ट्रक रोकने के बाद 'नमाज' पढ़ी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी- अब भारतीय न्याय संहिता या BNS) की धारा 283 (सार्वजनिक रास्ते में खतरा), 186 (लोक सेवक को कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
नशीली दवाओं की खेप मामला: वियतनामी जहाज के चालक दल का सदस्य समुद्र में गिरा
खबर के मुताबिक रविवार तड़के करीब 3 बजे क्रू मेंबर जहाज से समुद्र में गिर गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि क्या चालक दल का सदस्य गलती से समुद्र में गिरा या उसने आत्महत्या या भागने का प्रयास किया।
उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संतोष कुमार जेना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़ित को समुद्र से बाहर लाकर पारादीप बंदरगाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चेहरे और हाथ पर चोटें आईं हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
बेटी को उपहार देने 14 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचा पिता, सिर पर गन्ने की मिठास
#WATCH | Pudukkottai, Tamil Nadu: An elderly man carried a bunch of sugarcane on his head and rode a bicycle for 14 kilometres to give it as a Pongal gift to his daughter. People watched him with surprise and cheered for him on his way pic.twitter.com/gvxQPGjXz1
— ANI (@ANI) January 14, 2024
बेटी को उपहार देने के लिए अपने सिर पर गन्ने लेकर 14 किलोमीटर तक साइकिल चलाने वाले बुजुर्ग व्यक्ति चेलादुराई ने बताया, उनकी बेटी सुंदरपाल की शादी के बाद दस साल से अधिक समय तक कोई बच्चा नहीं हुआ। हालांकि, बाद में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उनकी बेटी ने आठ साल पहले मां बनीं, उसके बाद वे अपनी साइकिल पर सिर पर गन्ना रखकर उसके लिए पोंगल का उपहार देने हर साल जाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं स्वस्थ हूं इसलिए मैं खुशी-खुशी साइकिल से अपनी बेटी और अपने पोते-पोतियों को देखने जाते हैं।'
पंचायत सदस्य के पास से 41 KG मारिजुआना बरामद, भाजपा नेताओं से पूछताछ करे पुलिस: टीएमसी महासचिव
घोष ने कहा कि टीएमसी ने पश्चिम बंगाल पुलिस से इन सभी नेताओं को जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है जिनके साथ रूपा की तस्वीरें सामने आई हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC State General Secretary Kunal Ghosh says, "In Howrah, more than 41 kgs of Marijuana was recovered from an elected panchayat member of BJP - Rupa Rai. Her husband has been arrested. The top leadership of BJP - Suvendu Adhikari, Dilip Ghosh,… pic.twitter.com/L5impWthRC
— ANI (@ANI) January 14, 2024
टीएमसी कांग्रेस आमने सामने, कुणाल घोष बोले- भाजपा के एजेंट हैं अधीर रंजन चौधरी
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC State General Secretary Kunal Ghosh says, "...Bengal has the best law & order in India. Adhir Ranjan Chowdhury is a BJP agent...He is making confusing and damaging statements to serve BJP's purpose." https://t.co/Ca0kUQwu6d pic.twitter.com/TKdyh6Bq6G
— ANI (@ANI) January 14, 2024
ओडिशा: क्रिकेट खेलते समय 28 वर्षीय युवक की मौत
'राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार' के लिए नामांकन की लास्ट डेट 28 फरवरी
रविवार को सरकार ने कहा कि पुरस्कारों की घोषणा 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर की जाएगी। 11 मई पोखरण में दूसरी बार हुए परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ है। पुरस्कार में एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र शामिल होगा। पहली बार दिए जाने वाले ये पुरस्कार विजेताओं को 23 अगस्त को मिलेंगे। सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस माना है। चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
13 डोमेन की चार श्रेणियों में कुल 56 पुरस्कार दिए जाएंगे। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली वैज्ञानिक प्रतिज्ञा को सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि असाधारण मामलों को छोड़कर, पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान नहीं किए जाएंगे।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवन भर की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन विज्ञान रत्न (वीआर) पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने बताया कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अधिकतम 25 विज्ञान श्री (VS) अवॉर्ड भी दिए जाएंगे।
विज्ञान युवा: शांति स्वरूप भटनागर (वीवाई-एसएसबी) पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों को मिलेगा। प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 25 लोगों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। विज्ञान टीम (वीटी) पुरस्कार अधिकतम तीन टीमों को दिया जाएगा। इसमें तीन या अधिक वैज्ञानिक, शोधकर्ता या इनोवेटर शामिल होंगे।
पुरस्कारों की अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी, निजी क्षेत्र के संगठनों में काम करने वाले वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी से जुड़े पेशेवर, इनोवेटर या किसी संगठन के बाहर काम करने वाले व्यक्ति, जिन्होंने विज्ञान की दुनिया में विशिष्ट योगदान या रिसर्च किया है, वे भी पुरस्कार के पात्र होंगे।