फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today news and update: CBI seized cryptocurrencies worth Rs 9.3 lakh US dollars

Updates: दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देश को दी बधाई; गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किए 183 लोग

Sat, 21 Oct 2023 11:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 21 Oct 2023 11:07 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो के इनपुट के आधार पर सीबीआई ने रामावत शैशव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शैशव ने अमेरिकी नागरिक को फोन कर खुद को अमेजन के धोखाधड़ी विभाग का अधिकारी जेम्स कार्लसन बताया था।
 

विज्ञापन
Today news and update: CBI seized cryptocurrencies worth Rs 9.3 lakh US dollars
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अहमदाबाद के एक व्यक्ति से 9,30,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 7.7 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने एक बहु-राष्ट्रीय कंपनी के धोखाधड़ी विभाग के वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में खुद को पेश करके एक अमेरिकी नागरिक को धोखा दिया है।

अमेजन का बताया अपने आपको अधिकारी
बताया जा रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के इनपुट के आधार पर, सीबीआई ने रामावत शैशव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शैशव ने अमेरिकी नागरिक को फोन कर खुद को अमेजन के धोखाधड़ी विभाग का अधिकारी जेम्स कार्लसन बताया।

विज्ञापन


अमेरिका के नागरिक से धोखाधड़ी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी ने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि उसके अमेजन खाते को कुछ बेईमान तत्वों द्वारा पहुंच बनाई जा रही थी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खाते खोलने के लिए चार अलग-अलग राज्यों में उसकी सामाजिक सुरक्षा का उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़ित को अपने बैंक खातों से नकदी निकालने और उसे रॉकिटकॉइन एटीएम वॉलेट में बिटकॉइन में जमा करने के लिए कहा और एक क्यूआर कोड भी साझा किया, जिसमें पीड़ित को गलत जानकारी दी गई कि यह कोड अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा उसके लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़ित का विश्वास हासिल करने के लिए शैशव ने 20 सितंबर, 2022 को एक फर्जी पत्र ई-मेल किया, जिसमें दावा किया गया कि यह अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग द्वारा जारी किया गया था।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित ने कथित तौर पर 30 अगस्त, 2022 से नौ सितंबर, 2022 की अवधि के दौरान अलग-अलग तारीखों पर अपने बैंक खातों से 130,000 अमेरिकी डॉलर की राशि निकाली और उसे आरोपी द्वारा दिए गए बिटकॉइन पते पर जमा कर दिया।

एफबीआई की शिकायत पर कार्रवाई
अमेरिकी एजेंसी से जानकारी मिलने पर अहमदाबाद में आरोपी के परिसरों में तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों के क्रिप्टो वॉलेट से 9,39,000 अमेरिकी डॉलर कीमत के बिटकॉइन, एथेरियम, रिपल, यूएसडीटी आदि क्रिप्टोकरेंसी और आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी और जब्ती हुई। 

सीबीआई को शैशव के ई-वॉलेट में 28 बिटकॉइन, 55 एथेरियम, 25,572 रिपल और 77 यूएसडीटी मिले। तलाशी के दौरान शैशव के दो साथियों की भूमिका भी सामने आई है, जो अहमदाबाद के रहने वाले हैं। सीबीआई ने उनके परिसरों की भी तलाशी ली। इस दौरान मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री वाले लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

 

तमिलनाडु बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी 3 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी को चेन्नई में तांबरम की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। चेन्नई के पनैयुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के आवासीय परिसर की दीवार के बाहर एक झंडे के खंभे को हटाने पर कथित तौर पर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। शनिवार रात करीब 7.30 बजे अदालत ने तमिलनाडु बीजेपी नेता अमर प्रसाद रेड्डी को 3 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

2,000 स्पा और होटलों पर गुजरात पुलिस की छापेमारी, 183 गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत पिछले तीन दिनों में करीब दो हजार स्पा और होटलों में छापे मारे हैं और 183 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस ने 279 लोगों के खिलाफ 204 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 183 लोगों को गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया है, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के निर्देश पर एक विशेष अभियान के तहत पुलिस गुरुवार से राज्यभर के होटलों और स्पा में औचक छापेमारी कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत में सांघवी ने होटलों और स्पा में चलाए जा रहे देह व्यापार को खत्म करने के लिए गुजरात सरकार के संकल्प को व्यक्त किया था।

दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शनिवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि देश को महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में समान और सम्मानजनक भागीदार बनाकर उन्हें सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'दुर्गा पूजा का त्योहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञानता पर जागरूकता और असत्य पर सच्चाई की जीत का प्रतीक है। कई रूपों में पूजी जाने वाली मां दुर्गा हमें विभाजनकारी और विनाशकारी ताकतों को दूर रखने की शक्ति देती हैं।'

उन्होंने सभी से अच्छे आचरण और सेवा भाव के साथ देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति ने कहा, हमें महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सम्मानजनक भागीदार बनाकर उन्हें सशक्त बनाना चाहिए। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं। इसमें उन्होंने कहा, दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

कर्नाटक सरकार ने बढ़ाया डीए
कर्नाटक सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत से अधिक डीए बढ़ोतरी की घोषणा  की। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 3.75 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। सरकार ने कहा कि वह महंगाई भत्ते को मौजूदा 35 प्रतिशत से संशोधित कर 38.75 प्रतिशत कर रही है। इसके अलावा, सरकार ने यूजीसी/एआईसीटीई/आईसीएआर पैमाने पर व्याख्याताओं और न्यायिक अधिकारियों के डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की भी घोषणा की।

बस में 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त
बीएसएफ ने बंगाल में सोने के तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। बल ने यहां 1.28 करोड़ रुपये मूल्य के 11 सोने के बिस्कुट जब्त किए हैं। साथ ही ढाका और कोलकाता के बीच यात्रा कर रही एक निजी बस से दो बांग्लादेशी लोगों को पकड़ा है। 

सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खोजी कुत्तों की मदद से नियमित तलाशी के दौरान, बीएसएफ कर्मियों को बस में दो सीटों के पायदान में टेप से लपेटकर छिपाए गए सोने के  11 बिस्कुट मिले। सोने के बारे में पूछे गए सवालों पर ड्राइवर और सुपरवाइजर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।  

दोनों व्यक्तियों और जब्त किए गए सोने के बिस्कुटों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।

फर्जी मतदाता पहचान पत्र, आधार, पैन बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार 
बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने कंप्यूटर का उपयोग करके फर्जी मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दस्तावेज, पैन कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीबी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे मंत्री सुरेश बी एस से जुड़े हो सकते हैं।

सीसीबी ने कहा कि मौनेश कुमार, भगत और राघवेंद्र पर 19 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था और बाद में उन्हें इन दस्तावेजों को मूल दिखाकर ऊंची कीमतों पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि इसके सरगना मौनेश कुमार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें वह मंत्री सुरेशा बीएस के साथ दिखाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed