फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Today, JMM means 'Jharkhand Mitaao Morcha": Union Minister Shivraj Chouhan attacks CM Soren

Jharkhand: 'JMM का मतलब झारखंड मिटाओ मोर्चा', हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 20 Jul 2024 11:02 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत राज्य के शीर्ष नेता कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन हुआ।

विज्ञापन
"Today, JMM means 'Jharkhand Mitaao Morcha": Union Minister Shivraj Chouhan attacks CM Soren
हेमंत सोरेन पर जमकर बरसे शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के राज में राज्य आज विनाश की ओर बढ़ रहा है और झामुमो का मतलब है "झारखंड मिटाओ मोर्चा"।
विज्ञापन


'झारखंड को अटल जी ने बनाया, मोदी जी ने सींचा'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हम सभी ने अपने प्यारे झारखंड को देखा है, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और पीएम मोदी ने सींचा। लेकिन आज मुझे यह देखकर दुख होता है कि झारखंड कहां पहुंच गया है। झामुमो का मतलब है भू-माफिया, हत्या माफिया और खनन माफिया। आप मुझे बताइए, क्या यहां रेत मिलती है? रेत बाल्टियों में भरकर बेची जा रही है। गरीब आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


इस साल झारखंड में होना है विधानसभा चुनाव
बता दें कि झारखंड, हरियाणा, महाराष्ट्र और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ चुनावी राज्यों में से एक है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में आज रांची में झारखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और आदिवासियों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी किया'
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए मतदाताओं के पास जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपये दिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये दिए। उन्होंने कहा, झारखंड को भाजपा ने बनाया और इसका विकास भी भाजपा ने किया। राज्य हमेशा नक्सलवाद से ग्रसित था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को खत्म कर दिया है।


झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार- अमिक शाह
गृह मंत्री ने कहा, विपक्षी गठबंधन इंडिया के लोग कहते हैं कि उन्होंने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस ने 10 साल केंद्र में और भाजपा ने 10 साल शासन किया, आप हिसाब लाओ, मैं भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे भ्रष्ट सरकार है। वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि चाहे मोदी सरकार हो, रघुवर दास सरकार हो या अर्जुन मुंडा सरकार हो, भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed