फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lata Mangeshkar Birthday

आज है सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्मदिन, बरकरार है स्वर कोकिला का जादू

Fri, 28 Sep 2018 04:54 AM IST
नई दिल्ली, भाषा
नई दिल्ली, भाषा Updated Fri, 28 Sep 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Birthday
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube

आज सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्मदिन है। अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशक से संगीत के खजाने में नये मोती भरने वाली लता मंगेशकर 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुईं। 

विज्ञापन


लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। पिछली पीढ़ी ने जहां लता की शोख और रोमानी आवाज का लुत्फ उठाया, मौजूदा पीढ़ी उनकी समन्दर की तरह ठहरी हुई परिपक्त गायकी को सुनते हुए बड़ी हुई है। देश दुनिया के इतिहास में 28 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
विज्ञापन


1542 : केलिफोर्निया के खोजकर्ता रोड्रिग्ज कैब्रिलो ने सान दिएगो के कहे जाने वाले इलाके के नजदीक आज ही के दिन कदम रखा था और वेस्ट कोस्ट पहुंचने वाले पहले यूरोपीय बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 : पोलैंड में जन्मे इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री शिमोन पेरेज का निधन। पेरेज को 1993 में इस्राइल सरकार और फलस्तीन मुक्ति संगठन के बीच हुई ओस्लो संधि में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन एक को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह पहली ऐसी निजी कंपनी थी, जिसने तरल ईंधन वाले रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने में सफलता हासिल की।

1920 : शिकागो व्हाइट सॉक्स बेसबाल टीम के आठ सदस्यों को निर्णायक मंडल ने 1919 की विश्व श्रृंखला में घूस लेकर सिनसिनार्टी रेड्स से हार जाने का दोषी ठहराया।

1929 : स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म। अपनी बेहतरीन आवाज के दम पर वह पिछले आठ दशक से देश में गायकी का पर्याय हैं और अपने गीतों के मोतियों से संगीत के खजाने को समृद्ध बना रही हैं। 

1947 : आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का जन्म। पूर्वी पाकिस्तान और अब बांग्लादेश के तुंगीपारा में जन्मीं शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापकों में से एक शेख मुजीबुर रहमान की पुत्री हैं। 


2000 : इस्राइल के कट्टरपंथी विपक्षी नेता एरियल शेरोन के अल अक्सा मस्जिद आने से नाराज पूर्वी येरूशलम के फलस्तीनियों ने विरोध स्वरूप पुलिस के साथ संघर्ष किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed