{"_id":"5b757a0d42c79240154aacac","slug":"today-india-has-lost-a-great-witness-we-will-feel-their-lack-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भारत ने अपना एक 'महान सपूत' खो दिया, हम उनकी कमी महसूस करेंगे : राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज भारत ने अपना एक 'महान सपूत' खो दिया, हम उनकी कमी महसूस करेंगे : राहुल
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए आज कहा कि देश ने अपना एक महान सपूत खो दिया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया। वाजपेयी जी को करोड़ों लोग स्नेह और सम्मान देते थे। उनके परिवार एवं चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन
हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’ कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से बहुत दुखी हूं। भारत रत्न अटल जी को हमेशा एक महान राजनेता, शानदार वक्ता, और व्यापक दृष्टिकोण वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्चर उनको यह क्षति वहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’
विज्ञापन
वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान :एम्स: में निधन हो गया। एम्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। वाजपेयी को 11 जून 2018 को एम्स में भर्ती कराया गया था और डाक्टरों की निगरानी में पिछले नौ सप्ताह से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी ।
विज्ञापन