फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today in History: Neerja Bhanot sacrificed her life to save passengers of plane pan am flight 73

नीरजा भनोट ने आज के दिन 32 साल पहले अपनी जान देकर बचाई थी 359 लोगों की जान

Wed, 05 Sep 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Today in History: Neerja Bhanot sacrificed her life to save passengers of plane pan am flight 73
5 सितंबर को हाईजेक हुआ प्लेन और नीरजा भनोट
5 सितंबर 1986 की वो तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। आज ही के दिन आतंकियों ने कराची के रास्ते मुंबई से अमेरिका जाने वाले विमान को हाईजैक कर लिया था। मुंबई से उड़ान भरने वाला विमान पैन एम फ्लाइट-73 कराची पहुंचते हुई हाईजैक हो गया था। 
विज्ञापन

 
आतंकवादी सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में विमान के अंदर घुस गए।  विमान में घुसते ही अबू निदाल संगठन के आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर फ्लाइट को कब्जे में ले लिया। आतंकी इस विमान को इजरायल ले जाकर क्रैश कराना चाहते थे। उस समय विमान में 379 लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


आतंकियों ने प्लेन की एयरहोस्टेस नीरजा भनोट से सभी यात्रियों का पासपोर्ट जमा करने को कहा। लेकिन नीरजा इस संकट की घड़ी में असाधारण हिम्मत का परिचय दिया। उन्होंने आतंकियों की धमकी को अनदेखी करते हुए विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकालना शुरू किया। इस पर आतंकवादियों ने यात्रियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में नीरजा समेत 20 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आतंकी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरजा को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सैनिक सम्मान से नवाजा गया। नीरजा को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। नीरजा इस सम्मान को पाने वाली देश की पहली आम नागरिक थीं। पाकिस्तान ने भी नीरजा को भी तमगा-ए इंसानियत से नवाजा था। 


नीरजा के हत्यारे अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने जून में नीरजा भनोट के हत्यारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी की है। इन आतंकियों पर 50 लाख अमेरिकी डॉलर का ईनाम है। यह सभी आतंकी एफबीआई की मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed