{"_id":"5b75091542c79264676b04d6","slug":"today-history-revolution-in-west-bengal-for-freedom","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अगस्त: आजादी के लिए भड़के दंगों से आज ही के दिन लाल हुआ था बंगाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
16 अगस्त: आजादी के लिए भड़के दंगों से आज ही के दिन लाल हुआ था बंगाल
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आजादी से ठीक एक बरस पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए दंगों ने बंगाल की जमीन को लाल कर दिया था इन दंगों की शुरुआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई थी और 72 घंटों तक चले इन दंगों में छह हजार से अधिक लोग मारे गए। 20 हजार से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। देश दुनिया के इतिहास में 16 अगस्त के नाम पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
विज्ञापन
1691 : अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777 : अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।
1787 : तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।
1906 : दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में बीस हजार लोगों की मौत।
1924 : नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1946 : बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
1960 : साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1990 : चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
2000 : वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2003 : लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
2008 : कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफसरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।