फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   today BJP to celebrate Vijay Diwas across the country

आज पूरे देश में विजय दिवस मना रही बीजेपी, 15 राज्यों में अपनी दम पर है सत्ता

Sun, 04 Mar 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
today BJP to celebrate Vijay Diwas across the country

त्रिपुरा और बाकी के राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में अपने शानदान प्रदर्शन की वजह से बीजेपी आज पूरे देश में विजय दिवस मना रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान से ही आज भाजपा को यश प्राप्त हो रहा है, सभी कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि वन्दन । 

विज्ञापन


शाह ने कहा कि यह जीत बीजेपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी का अध्यक्ष हूं जिसके करोड़ों सदस्य पार्टी और देश के लिए काम करते हैं। आपको बता दें कि पार्टी की स्थापना के बाद वर्ष 1984 में महज दो सीट जीतने वाली भाजपा त्रिपुरा विधानसभा चुनाव जीतते ही 15 राज्यों में अपने दम पर सरकार बनाने वाली पार्टी बन गई। 
विज्ञापन


सहयोगियों के साथ सरकार की बात करें तो यह संख्या 20 है। अगर पार्टी मेघालय में भी सरकार बनाने में कामयाब रही तो यह संख्या 21 हो जाएगी। गौरतलब है कि केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों को महज दिल्ली, बिहार और पंजाब में हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में जदयू फिर से राजग में शामिल हो गई। भाजपा फिलहाल जिन राज्यों में सरकार की अगुवाई कर रही है उनमें उनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल है। 


सहयोगियों के साथ 20 राज्य पार्टी के कब्जे में
इसके अलावा पार्टी जम्मू-कश्मीर में पीडीपी, नगालैंड में एनपीएफ, आंध्रप्रदेश में टीडीपी, सिक्किम में एसडीएफ और बिहार में जदयू के साथ सत्ता में है। इसी साल कर्नाटक, छत्तीसगढ, राजस्थान और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। इनमें कर्नाटक को छोड़ कर बाकी के तीन राज्यों में भाजपा की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed