विजय दिवस: कारगिल युद्ध की 22वीं सालगिरह आज, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पूरा देश आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 जुलाई) को कारगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें, भारत ने 1999 में पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध किया था, जिसमें भारतीय जवानों ने जीत हासिल की थी। कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनकी बहादुरी हर एक दिन भारतीयों को प्रेरित करती है।
ट्वीट कर प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को किया नमन
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, 'हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज, कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर एक दिन प्रेरित करती है।’ इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री ने पिछले साल के 'मन की बात' कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलिWe remember their sacrifices.
We remember their valour.
Today, on Kargil Vijay Diwas we pay homage to all those who lost their lives in Kargil protecting our nation. Their bravery motivates us every single day.विज्ञापन विज्ञापन
Also sharing an excerpt from last year’s ’Mann Ki Baat.’ pic.twitter.com/jC42es8OLz — Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2021
पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना के वीरों को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं।'
कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के सभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूँ। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।
— Amit Shah (@AmitShah) July 26, 2021
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/HTAtHcA80U
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर ट्वीट के माध्यम से लिखा, 'कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूं।' उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करता हूँ। pic.twitter.com/vAzQJ7dLEV
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहीदों को किया याद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे। जय हिंद।'
हमारे तिरंगे की गरिमा में अपनी जान देने वाले प्रत्येक सेनानी को दिल से श्रद्धांजलि। देश की सुरक्षा के लिए आपके व आपके परिवारों के इस सर्वोच्च बलिदान को हम हमेशा याद करेंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 26, 2021
जय हिंद।#KargilVijayDiwas pic.twitter.com/66IGe50kiy
सेना का खास ट्वीट
विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना की ओर से खास ट्वीट किया गया। सेना ने तमन्ना बी कुकरेती की कुछ पंक्तियां ट्वीट की, ‘करगिल की चोटियों पे, दुश्मनों को हमने झुकाया है, हिन्द के वीरों ने, अपने लहू से तिरंगे को फहराया है।'
कारगिल की चोटियों पे
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) July 26, 2021
दुश्मनो को हमने झुकाया है
हिन्द के वीरों ने अपने लहू से
तिरंगे को फहराया है
-तमन्ना बी कुकरेती#KargilVijayDiwas#IndianArmy#MondayMotivation pic.twitter.com/9snRb0opVu
बताते चलें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तान को हराया था। यह जंग मई के माह में शुरू हुई थी जब पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर कई भारतीय इलाकों पर कब्जा कर लिया था। अपने पराक्रम और बहादुरी से भारत के जवानों ने पाकिस्तानी सेना को आखिरकार जुलाई माह में हार का स्वाद चखा दिया। इस युद्ध में देश के कई जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया था।
तभी से ऑपरेशन विजय में भाग लेने वाले जवानों की वीरता को याद करते हुए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन करगिल के द्रास में स्थित वॉर मेमोरियल पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसी कार्यक्रम में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और अन्य कई लोग हिस्सा लेंगे।