{"_id":"5b81e13742c792464e1770d5","slug":"tobacco-free-center-opens-in-all-the-districts-of-the-country-guideline-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जारी की गाइडलाइन, देश के सभी जिलों में खुलेंगे तंबाकू मुक्ति केंद्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने जारी की गाइडलाइन, देश के सभी जिलों में खुलेंगे तंबाकू मुक्ति केंद्र
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Aug 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
dental council of india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जानलेवा कैंसर और हृदय रोग के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सभी जिलों में तंबाकू मुक्ति केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) से मदद मांगी है, जिसके बाद डीसीआई ने देश के सभी सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों को तंबाकू मुक्ति केंद्र स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही एक गाइडलाइन भी दी है, जिसमें केंद्र के संचालन से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, करीब 310 डेंटल कॉलेजों के अलावा जिला अस्पतालों में भी ये केंद्र होंगे। इन केंद्रों पर काउंसिलिंग से लेकर इलाज और शोध तक किए जा सकेंगे और मरीजों की सुविधा के लिए अस्पतालों के सभी विभाग केंद्र से जुड़े रहेंगे। पूरी तरह से डिजिटल इन केंद्रों में पंजीकृत मरीजों का पूरा ब्योरा दिल्ली स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दिया जाएगा। इन केंद्रों पर कार्बन मोनो ऑक्साइड सेंसर, चिक रिट्रेक्टर, टंग डिप्रेशर सहित तमाम तकनीक भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में कराए गए सर्वे द ग्लोबल एडल्ट तंबाकू (जीएटीएस-2) के अनुसार देश के 28 फीसदी से ज्यादा युवाओं में तंबाकू की लत है। देश में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से होने वाली कुल मौतों में 60 फीसदी मौतें बीड़ी-सिगरेट और गुटखा इत्यादि के सेवन से होती हैं। ओरल कैंसर, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी बीमारियां इन्हीं की देन हैं। इसलिए सरकार ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ये पहल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में ये केंद्र खोले जाएंगे, वहां 16 पैरामीटर पर मरीजों की पूरी जानकारी रिकॉर्ड में ली जाएगी। इसके साथ ही मरीज को चार विजिट में क्या क्या उपचार देना है, ये भी तय किया गया है। वर्ष 2021 तक सभी केंद्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।